फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जीता इनाम

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय एथलेटिक्स चैंपियनशिप में दो स्वर्ण और चार कांस्य समेत छह पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। यह चैंपियनशिप करनाल में तीन दिन तक चली है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में डिप्टी डायरेक्टर राकेश पांडे और जिला खेल अधिकारी सुधा बासिन करनाल ने शिरकत की। इस प्रतियोगिता में पानीपत जिले के 104 खिलाड़ियों ने भाग लिया। जिसमें खिलाडि़यों ने सभी स्पर्धा में भाग लेकर जिले का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में राज्य के सैकड़ों खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें सौ मीटर, दो सौ मीटर, चार सौ मीटर और अन्य एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें पानीपत जिले के खिलाडियों ने अपना दमखम दिखाया। पानीपत जिले के खिलाडियों ने इसमें छह पदक हासिल किए। जिसमें दो स्वर्ण पदक और चार कांस्य पदक शामिल है। साथ ही जिले के कई खिलाड़ियों ने दौड़ और अन्य प्रतियोगिताओं में चौथा स्थान भी हासिल किया। यह प्रतियोगिता लडकों और लड़कियों दोनों के लिए आयोजित की गई। जिसमें जिले की लड़कियों ने भी प्रतियोगिता में अपने पदक झटके। प्रतियोगिता में पानीपत जिले से कोच बिजेंद्र सिंह, विशाल अहलावत और सीनियर कोच महीपाल गौड़ ने खिलाड़ियों का मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें