फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: अवैध कॉलोनियों के निर्माण पर चली जेसीबी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जिला नगर योजनाकार विभाग ने अवैध कॉलोनियों व निर्माण पर जेसीबी चलाना तेज कर दिया है। टीम ने वीरवार को शहर से सटे पांच गांवों में पूरा दिन कार्रवाई की।
विज्ञापन

टीम ने इस दौरान सात अवैध काॅलोनियों में पांच निर्माण गिराए। इस दौरान लोगों ने हल्का विरोध भी किया। टीम की कार्रवाई के चलते अवैध कॉलोनाइजरों की परेशानी बढ़ गई। जिला नगर योजनाकार सुनील आंतिल की देखरेख में टीम ने अवैध कॉलोनियों में निर्माण कार्यों पर कार्रवाई की। टीम महराना, हड़ताडी, सुताना, गढ़ी सिकंदरपुर, सिठाना और बिंझौल में पहुंची। यहां 23 एकड़ क्षेत्र की कॉलोनियों में अवैध निर्माणों को गिराया गया है। इनमें चहारदीवारी, डीपीसी, गाेदाम और निर्माणाधीन घरों को तोड़ा गया। विदित है कि उपायुक्त ने टास्क फोर्स की बैठक में अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। जिला नगर योजनाकार सुनील आंतिल ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध काॅलोनियों में प्लॉट न खरीदें। इनमें प्लॉट खरीदने से राजस्व को नुकसान होने के साथ ही आमजन को इन प्लॉट की रजिस्ट्री करवाने में भी दिक्कत होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें