फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानदारों पर हमले के लिए पिस्तौल देने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
पानीपत। हमलावरों को पिस्तौल देने का आरोपी सीआईए की गिरफ्त में। - फोटो : Panipat
विज्ञापन
समालखा। किराना दुकानदार विनोद सिंगला और फल दुकानदार नीशु उर्फ बिल्लू को गोली मारने वाले आरोपियों को पिस्तौल देने वाले आरोपी को सीआईए-3 ने गिरफ्तार किया है। समालखा में 16 सितंबर को अंजाम दी गई वारदात में जींद के गांव जुलाना निवासी परविंदर को गिरफ्तार कर मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

समालखा में 16 सितंबर की रात शिवम उर्फ राजा निवासी चुलकाना, मोहित निवासी बलीयाली भिवानी, अमन उर्फ अमनी व रोहित उर्फ जाटराम निवासी अलेवा जींद, विशाल उर्फ अंडा, आशु, लोकेश उर्फ लुकी और दीपक निवासी समालखा ने दो दुकानदारों को गोली मार दी थी। हमले में दुकानदारों की जान बच गई थी। पुलिस ने तीन दिन बाद ही इन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। आरोपी शिवम ने पूछताछ में बताया था कि रोहित अपनी बुआ के बेटे परमिंदर से पिस्तौल लेकर आया था। पुलिस तब से ही परमिंदर की गिरफ्तारी का प्रयास कर रही थी। मंगलवार को पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें