फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीरज चोपड़ा सम्मान में लगाए गए गोल्डन लेटर बॉक्स के पिलर और चेन चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। ओलंपिक में स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा के सम्मान में लगाए गए गोल्डन लेटर बॉक्स के पिलर और चेन चोरी हो गए हैं। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

डाकघर के प्रबंधक नरेश धीमान ने मॉडल टाउन थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 10 जनवरी को यह वारदात हुई। गौरतलब है कि वर्ष 2021 में ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले नीरज चोपड़ा के सम्मान में 14 अगस्त को गोल्डन लेटर बॉक्स का शुभारंभ किया था। डाकघर के प्रबंधक ने बताया कि 10 जनवरी की सुबह लेटर बॉक्स के स्टील के पिलर व चेन चोरी मिले। इसकी शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें