फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: बढ़ती गर्मी में पेट्रोल 100 से पार

Tue, 26 May 2026 02:57 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
पेट्रोल पंप पर तेल डलवाते लोग। संवाद - फोटो : संवाद
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन


पानीपत। बढ़ती गर्मी के बीच तेल कंपनियों ने तेल के रेट फिर से बढ़ा दिए हैं। पानीपत में पेट्रोल 100 के पार हो चुका है और डीजल 95 रुपये के नजदीक पहुंच गया है। ऐसे में वाहन चालकों की धड़कन तेज हो गई हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के बढ़ते दामों के कारण पिछले दो सप्ताह में चौथी बड़ी बढ़ोतरी है। इन 10 दिनों में ईंधन के दाम मिलाकर करीब 7.5 प्रतिलीटर तक बढ़ चुके हैं। सरकार ने सोमवार को भी पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ा दिए।
विज्ञापन


पेट्रोल 98.22 से 102.25 और डीजल 91.32 रुपये से 94.92 पर पहुंच गया है। पेट्रोल पंपों पर सोमवार को ही असर देखने को मिला। रमेश और दीपक ने बताया कि पेट्रोल और डीजल के रेट लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में गाड़ी चलाने का मन पीछे हटने लगा है। वे गाड़ी की जगह मोटरसाइकिल का प्रयोग अधिक करने लगे हैं। वे इसमें भी आगे कुछ और फैसले लेने को तैयार हैं।
विज्ञापन


असंध रोड स्थित अनेजा पेट्रोल पंप के संचालक अंकित अनेजा ने बताया कि तेल कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए हैं। पंप पर नए रेट लागू कर दिए हैं। पहले दिन अपेक्षाकृत कम लोग तेल डलवाने के लिए आए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें