फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: कार में 1900 का पेट्रोल भरवाकर हुए रफूचक्कर

Tue, 26 May 2026 02:56 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


समालखा। समालखा में सोमवार शाम दो युवक कार में 1900 रुपये का पेट्रोल भरवाकर बिना भुगतान किए रफुचक्कर हो गए। पेट्रोल पंप कर्मचारियों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार से दिल्ली की ओर निकल गए। पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

समालखा स्थित कौशल्या पेट्रोल पंप के संचालक अशोक जुनेजा ने बताया कि सोमवार शाम पानीपत से दिल्ली की ओर जा रही एक कार पेट्रोल पंप पर रुकी। कार में दो युवक सवार थे। उन्होंने 1900 रुपये का पेट्रोल भरवाया। इस दौरान एक युवक सेल्समैन के पास खड़ा रहा, जबकि दूसरा कार में बैठा रहा।
विज्ञापन


पेट्रोल भरने के बाद खड़ा युवक सेल्समैन को बातचीत में उलझाकर अचानक कार में बैठ गया और चालक ने तेज रफ्तार में वाहन दौड़ा दिया। कर्मचारियों ने रोकने की कोशिश की पर आरोपी दिल्ली की ओर निकल गए।

पेट्रोल पंप संचालक का आरोप है कि घटना के तुरंत बाद उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को सूचना दी, लेकिन काफी देर तक कोई पुलिसकर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। इसके बाद वह स्वयं समालखा चौकी पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद चौकी इंचार्ज वीरेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस ने पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में ली है, जिसमें दोनों युवक दिखाई दे रहे हैं। हालांकि कार का नंबर स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस हाईवे पर लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है, ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें