फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

20 हजार का पेट्रोल व डीजल कार व कैनियों में डलवाकर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
इसराना। गांव डाहर शुगर मिल के पास पेट्रोल पंप पर एक कार चालक ने कार व कैनियों में 232 लीटर डीजल व पेट्रोल डलवाया और फरार हो गया। आरोपी 20 हजार रुपये का डीजल व पेट्रोल डलवा गया। सेल्समैन ने पेट्रोल पंप मालिक को इसकी सूचना दी। अब सेल्समैन की शिकायत पर पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव नैन निवासी सुखबीर ने बताया कि वह डाहर शुगर मिल के पास शिव शक्ति फिलिंग स्टेशन पर बतौर सेल्समैन काम करता है। सोमवार की शाम करीब साढ़े आठ बजे वह व उसका साथी सोहनपाल पंप पर थे। एक कार आई चालक ने अपनी गाड़ी में 35 लीटर पेट्रोल डलवा टंकी भरवा ली। चालक ने कैनियों व कार में 75 लीटर पेट्रोल डलवाया और दूसरी कैनियों में 157 लीटर डीजल डलवाया। जब वो पैसे मांगने लगे तो आरोपी कार स्टार्ट कर वहां से भाग गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें