पानीपत। जीटी रोड स्थित यातायात थाना बाबरपुर के पास एक व्यक्ति की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। थाना सेक्टर 13-17 थाना ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
सेक्टर-18 के पूर्ण शर्मा ने पुलिस को बताया कि वह मूल रूप से नेपाल का रहने वाला है। यहां मेहनत मजदूरी करता है। उसका छोटा भाई राजू शर्मा उसके साथ रहता है। वह घर पर कभी कभार आता था। वह दो मार्च की रात करीब 10 बजे सावन फैक्टरी के पास गेस्ट हाउस सेक्टर-8 में आया हुआ था। सेक्टर-18 घर के लिए पैदल निकला था। उसको सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे सूचना मिली की राजू की बाबरपुर यातायात थाना के पास जीटी रोड पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। सेक्टर 13-17 थाना ने सोमवार को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर शव का परिजनों को सौंप दिया। ब्यूरो