पानीपत। प्रशासन के 15 जून तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने का दावा फेल नजर आ रहा है। यही कारण है कि आैद्योगिक नगरी के लोग इन सड़कों पर हिचकोले खा रहे हैं।
अधिकारी व्यापक स्तर पर काम नहीं कर पाए। ऐसे में कई जगह आज भी टूटी सड़कें अधिकारियों के दावों की पोल खोल रही हैं।
शहर ही नहीं ग्रामीण अंचल में स्थिति चिंताजनक है। कई जगह तो गड्ढों में ही सड़क ही नजर नहीं आ रही। ऐसे में लोगों का चल पाना मुश्किल हो गया है।
पुरानी सब्जी मंडी की तरफ जाना हुआ मुश्किल : सनौली रोड से पुराना सब्जी मंडी की तरफ जाने वाली सड़क पर गहरे गड्ढे बने हुए हैं। यहां पंजाब नेशनल बैंक और किराना की बड़ी दुकान हैं। सड़क पर गड्ढे होने के चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। अब गड्ढों में बारिश का पानी मा हो गया है। ऐसे में लोगों को पैदल निकल पाना भी मुश्किल हो गया है। राजीव और दीपक ने बताया कि सनौली रोड से सब्जी मंडी की मुख्य सड़क खस्ता हो गई है। इस पर जगह-जगह गड्ढे बने हुए हैं। ऐसे में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नगर निगम के जेई अजय छौक्कर ने बताया कि सड़क की मरम्मत कराई जाएगी। लोगों को परेशानी नहीं होने दी जाएगी।