फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खंभें में आ रहा करंट, जेई पैनल देकर बोला- जल्दी है तो खुद लगा लो

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। बिजली खंभे में करंट उतरने की शिकायत लेकर छाजपुर बिजली दफ्तर पहुंचे वार्ड संख्या 12 विद्यानंद कॉलोनी के लोग जेई के जवाब पर भड़क गए। इसके बाद हंगामा किया। कॉलोनीवासियों का आरोप है कि समस्या समाधान की मांग पर जेई ने पैनल थमाते हुए कहा कि अगर बहुत जल्दी है तो खुद ही जाकर जोड़ लो।
विज्ञापन

वार्ड-12 विद्यानंद कॉलोनी के खंभे में काफी समय से करंट आ रहा है। लोगों का कहना है कि इसकी वजह से तार और मीटर में फॉल्ट हो रहे हैं। कॉलोनीवासियों को डर है कि कहीं बड़ा हादसा न हो जाए। समस्या के विरोध में कॉलोनी के लोग बुधवार को छाजपुर बिजली दफ्तर पहुंचे और प्रदर्शन किया। इस दौरान एक जेई ने प्रदर्शनकारियों को पैनल पकड़ाते हुए कहा कि अगर ज्यादा जल्दी है तो खुद ही जाकर जोड़ लो। इसके बाद प्रदर्शनकारियों का गुस्सा भड़क गया और वे हंगामा करने लगे। कहा कि अगर वे समस्या का समाधान खुद कर सकते तो बिजली निगम का चक्कर काटने की जरूरत क्या थी।
बिजली निगम की लापरवाही का आलम यह है कि कॉलोनी के विद्युत खंभों पर तारों का जाल बना है। इतना ही नहीं लोगों के घरों के मीटर खंभों पर जमीन से महज एक फुट ऊपर लगे हैं। बच्चों और पशुओं की पहुंच में मीटर है। कभी भी हादसे की संभावना है। मीटरों को लगाने में भी लापरवाही की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें