फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: नई सड़क बनाने के विराेध में उतरे लाेग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। लतीफ गार्डन से विराट नगर की सड़क उखाड़कर नई बनाने के विराेध में स्थानीय लाेग उतर आए हैं। आरोप हैं कि सड़क का लेवल उठाया जा रहा है। इसी ऊंचाई में सड़क बनी ताे करीब 30 गली नीचे चली जाएंगी। ऐसे में बरसात के समय लोगों का घरों से निकल पाना मुश्किल हो जाएगा। स्थानीय लोगों ने निर्माण कार्य रुकवा दिया।
विज्ञापन

अनिल कुमार, रमेश व साेनू ने कहा कि मुख्य सड़क के साथ अन्य गलियां नीचे पड़ेंगी ताे इससे बहुत ज्यादा परेशानी बढ़ जाएगी। आसपास की गलियां अभी बहुत बेहतर स्थिति में हैं। अगर इनकाे जानबूझकर नीचे किया ताे लोगों की परेशानी बढ़ जाएगी। मुख्य सड़क को इस तरह से ऊंचा नहीं उठाना चाहिए। स्थानीय लोगों ने मेयर कोमल सैनी को भी इसकी शिकायत की। उन्होंने वार्ड पार्षद तरुण गांधी काे समाधान की कही।
विज्ञापन

मेयर कोमल सैनी ने बताया कि सड़क पुराने लेवल पर बनाई जाएगी। इसमें किसी काे परेशानी नहीं हाेने दी जाएगी। लोगों की समस्या का समाधान किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें