फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: रात को बिजली के अघोषित कट से सो नहीं पा रहे लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी, उमस और धान की सिंचाई के लिए बढ़ी बिजली मांग ने अब आमजन की रातों की नींद भी छीन ली है। जिले में शनिवार को बिजली की कुल खपत रिकॉर्ड 179.78 लाख यूनिट दर्ज की गई। बढ़ते लोड के कारण शहर और गांवों में घोषित व अघोषित बिजली कटों का सिलसिला जारी रहा। सबसे ज्यादा परेशानी रात के समय हुई, जब बार-बार बिजली गुल होने से लोगों की नींद पूरी नहीं हो सकी। विशेषज्ञों का कहना है कि लगातार नींद प्रभावित होने से स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है।
विज्ञापन

बिजली निगम के आंकड़ों के अनुसार 10 जुलाई को जिले की कुल बिजली खपत 137.59 लाख यूनिट थी, जो 18 जुलाई को बढ़कर 179.78 लाख यूनिट पहुंच गई। यानी आठ दिनों में करीब 42.19 लाख यूनिट (करीब 31 प्रतिशत) की वृद्धि हुई। 30 जून के बाद यह अब तक की सबसे अधिक बिजली खपत है। अकेले कृषि क्षेत्र में खपत बढ़कर 39.12 लाख यूनिट पहुंच गई, जबकि औद्योगिक क्षेत्र में 59.43 लाख, शहरी क्षेत्र में 53.42 लाख और ग्रामीण क्षेत्र में 27.51 लाख यूनिट बिजली की खपत दर्ज की गई।
बढ़ते लोड के चलते शहर में 30 से 45 मिनट और गांवों में एक से दो घंटे तक नियमित अंतराल पर कट लगाए गए।
बीबीएमबी से बिजली आपूर्ति ठप, लोग बेहाल
शनिवार सुबह करीब 8:30 बजे बीबीएमबी की बिजली आपूर्ति ठप हो गई, जो दोपहर करीब तीन बजे बहाल हुई। इसके बाद शाम को दोबारा आपूर्ति प्रभावित हो गई और देर रात तक बिजली निगम को वैकल्पिक व्यवस्था के सहारे आपूर्ति बनाए रखनी पड़ी। निगम के पास शनिवार को 2967 शिकायतें दर्ज हुईं, जबकि शुक्रवार को यह संख्या करीब 3300 रही थी। अधिकांश शिकायतें बीबीएमबी की आपूर्ति बाधित होने और लो-वोल्टेज से संबंधित थीं।
विज्ञापन

बार-बार के कटों से परेशान हुए लोग : शहरवासियों का कहना है कि रात में बार-बार बिजली जाने से छोटे बच्चे, बुजुर्ग और मरीज सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। लोगों को पूरी रात कई बार उठना पड़ रहा है, जिससे अगले दिन कामकाज पर भी असर पड़ रहा है। मॉडल टाउन निवासी सीमा अरोड़ा ने बताया कि रात में कई बार बिजली जाने से नींद पूरी नहीं हो पाती। वहीं सेक्टर-13 निवासी राजेश कुमार ने कहा कि बुजुर्गों और बच्चों को उमस में सबसे ज्यादा परेशानी झेलनी पड़ रही है।
डॉक्टर की सलाह- अच्छी नींद से ही रहेगा शरीर स्वस्थ : विशेषज्ञों के अनुसार एक स्वस्थ वयस्क के लिए प्रतिदिन 7 से 8 घंटे की निर्बाध नींद जरूरी है। लगातार नींद पूरी न होने से तनाव, चिड़चिड़ापन, सिरदर्द, उच्च रक्तचाप, याददाश्त और एकाग्रता पर नकारात्मक असर पड़ता है। लंबे समय तक नींद में व्यवधान रहने से हृदय रोग, मधुमेह और मानसिक स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा भी बढ़ सकता है। चिकित्सकों का कहना है कि यदि लगातार कई दिनों तक नींद प्रभावित हो रही है तो पर्याप्त पानी पीने, हल्का भोजन लेने और शरीर को ठंडा रखने के उपाय अपनाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें