फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: गर्मी के साथ बिजली कटौती से लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। गर्मी से लोग बेहाल रहने लगे हैं। सुबह ही तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान 38 डिग्री पहुंचने लगा है। दोपहर को तापमान बढ़कर 39 डिग्री रहा। वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री तक पहुंचने लगा है। जहां गर्मी लोगों को सताने लगी है वहीं बिजली कटों से लोग परेशान रहने लगे हैं। अघोषित कटों ने लोगों को परेशानी बढ़ा दी है।
विज्ञापन

आषाढ़ माह के पहले दिन ही लोग गर्मी से बेहाल रहे। गर्मी बढ़ने से लोगों को जीवन अव्यवस्थित रहने लगा है। वीरवार को अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार 11 किलोमीटर प्रति घंटा रही। हवा की तेज रफ्तार भी गर्म लू चलने से गर्म लगने लगी है जो त्वचा को जलाने के काम कर रही है। सुबह सात बजे ही तेज धूप निकलने लगी है। 11 बजे ही गर्म लू चलने से लोग घरों से कम बाहर निकलने लगे हैं। बढ़ती गर्मी से दोपहर के समय सड़क व बाजार सुनसान रहने लगे हैं।
लोग सुबह व शाम के समय ही घरों से बाहर निकल रहे हैं। एक तरफ जहां गर्मी बढ़ रही है वहीं बिजली के अघोषित कट लोगों को परेशान कर रहे हैं। दोपहर से रात के समय तक अनगिनत अघोषित कट लोगों की परेशान की सबब बन रहे हैं। लोग जैसे-तैसे दिन के समय बिजली कटों को झेल रहे हैं लेकिन रात के समय बिजली कटों से परेशान होकर प्रतिदिन बिजली निगम में शिकायत लेकर पहुंचने लगे हैं। बिजली निगम में शिकायतें बढ़ने लगी हैं।
विज्ञापन

इसराना निवासी रामपाल व कृष्ण कुमार ने बताया कि दिनभर ड्यूटी करने के बाद रात को चैन से सो भी नहीं पा रहे हैं। गर्मी बढ़ने के साथ बिजली के कट भी बढ़ने लगे हैं। रात के समय एक बार बिजली जाने के लगभग आधे-पौने घंटे से बाद आ रही है। जिससे वे नींद भी पर्याप्त नहीं ले पा रहे हैं। इसकी शिकायत बिजली निगम में की गई है। मौसम विशेषज्ञ का अनुमान है कि इस सप्ताह अधिकतम तापमान में कुछ कमी आ सकती है लेकिन न्यूनतम तापमान बढ़कर 30 डिग्री पहुंचने के आसार है। जिससे दिन के साथ रात के समय भी गर्मी बढ़ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें