पानीपत। पानीपत-रोहतक रेलवे लाइन पर नौल्था गांव के पास वीरवार को एक अज्ञात बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिला। जिसकी उम्र लगभग 60 से 65 साल के बीच है। आशंका है कि व्यक्ति की मौत ट्रेन से नीचे गिरने से हुई है। जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
जीआरपी थाना के जांच अधिकारी एसआई सुरेंद्र सिंह ने बताया कि जीआरपी को सूचना मिली थी कि नौल्था गांव के पास रेलवे लाइन पर एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़ा है। जीआरपी टीम ने शव को जिला नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। संवाद