फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी से लोगों का हाल हो रहा बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश सहित जिले में पिछले करीब दस दिन से गर्मी अपने तेवर दिखा रही है। हालांकि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम परिवर्तनशील होने से बीच-बीच में बादलों के दर्शन और तेज हवाएं चलने से अधिकतम तापमान में 3-4 डिग्री की कमी आ चुकी है। वहीं मौसम में परिवर्तन के बाद उमस भरी गर्मी के प्रपंच से लोगों का हाल बेहाल हो रहा है। शुक्रवार शाम और शनिवार सुबह बादल छाने के बाद बारिश की संभावना बनी थी। बारिश तो नहीं हुई, लेकिन उमस भरी गर्मी से लोग दिनभर जूझते रहे। मौसम विभाग के अनुसार शनिवार रात व रविवार को अंधड़ तथा गरज के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना जताई जा रही है, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिल सकती है। अगले एक सप्ताह तक लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बनने की संभावना को देखते हुए प्रदेश में मौसम 6 मई तक आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है।
विज्ञापन

शनिवार को पानीपत का तापमान
शनिवार को दिन का अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, हवा की गति 14 किलोमीटर प्रति घंटा और वातावरण में नमी की मात्रा 17 प्रतिशत तक दर्ज की गई।
शनिवार को अपेक्षाकृत उमस भरा गर्म दिन रहा। शनिवार रात को अथवा रविवार को अंधड़ व गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। मई के शुरूआती सप्ताह में मौसम परिवर्तनशील रहने और आंधी-तूफान के साथ हल्की बरसात होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डीएस बुंदेला, मौसम विशेषज्ञ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें