फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना का पीक गुजरा दो माह बाद भी तैयार नहीं हुई पीडियाट्रिक डिपेंडेंसी यूनिट

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। कोरोना की तीसरी लहर भी गुजर चुकी है लेकिन स्वास्थ्य विभाग पीडियाट्रिक हाई डिपेंडेंसी यूनिट ( पीएचडीयू) तैयार नहीं कर सका है। कोरोना संक्रमण से बच्चों को बचाने के लिए इसकी बेहद आवश्यकता है क्योंकि 15 वर्ष से कम आयु के बच्चों का टीकाकरण अभी तक नहीं हुआ है। भले ही कोरोना की तीसरी लहर का प्रभाव कम हो गया हो लेकिन संक्रमण के केस अभी भी आ रहे हैं और खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन

बीते वर्ष नवंबर में स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना को लेकर अलर्ट जारी करते हुए सिविल अस्पताल में पीएचडीयू बनाने के निर्देश दिए थे। आठ बेड की यूनिट बनाई जानी थी। दो वेंटिलेटर भी लगाए जाने थे। इस यूनिट के लिए पांच डॉक्टरों की एक कमेटी बनाई गई। इसके निर्माण के लिए चतुर्थ तल को चुना गया। अब दो माह बीत जाने के बाद भी यूनिट तैयार नहीं है। वेंटिलेटर इंस्टॉल नहीं हैं। बिजली फिटिंग का काम भी अधूरा है। मुख्यालय से स्टाफ दिया नहीं गया। टेक्नीशियन न होने के कारण वेंटिलेटर इंस्टॉलेशन काम अटका पड़ा है। हालांकि विभाग का दावा है कि काम चल रहा है।
रविवार को मिले 21 संक्रमित, जनवरी के मुकाबले महज 10 फीसदी ही केस
जनवरी के मुकाबले फरवरी में महज 10 प्रतिशत केस ही संक्रमण के मिल रहे हैं। फरवरी में कोरोना पॉजिटिविटी रेट महज एक प्रतिशत रह गया है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने राहत की सांस जरूर ली है। रविवार को कोरोना संक्रमण के 21 केस मिले हैं। 50 लोग कोरोना से ठीक भी हुए हैं। 255 लोगों की जांच भी हुई है।
विज्ञापन

फरवरी में अब तक रोज औसतन 620 लोगों की हुई जांच
फरवरी में रोज औसतन 620 लोगों की कोरोना जांच हुई है। कोरोना की दूसरी लहर में 1550 की औसत से कोरोना जांच हुई है। स्वास्थ्य विभाग नो सिम्टम्स नो टेस्टिंग की नीति पर काम रहा है। अब जिले में कोरोना के 35,852 केस मिल चुके हैं। इनमें से 34, 857 लोग कोरोना से ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 5,59,549 लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। कोरोना से 649 लोगों की मौत हुई है। छह लोगों की मौत कोरोना की तीसरी लहर में हुई है।
टीकाकरण का आंकड़ा
15-18 आयु वर्ग: 50123 को पहली डोज
15-18 आयु वर्ग: 4513 को दूसरी डोज
18- 44 आयु वर्ग: 10,67264 को पहली डोज
18- 44 आयु वर्ग: 7,01,263 को दूसरी डोज
प्रिकॉशन डोज- 4576
एचडीयू पर काम चल रहा है : पीएमओ
एचडीयू पर काम चल रहा है। पीडब्ल्यूडी से नक्शा मिल गया है। डॉक्टरों की टीम एचडीयू को तैयार करने में जुटी है। सरकार का फोकस जल्द पीएचडीयू को जल्द तैयार करने पर है।
विज्ञापन

- डॉ. संजीव ग्रोवर, पीएमओ, सिविल अस्पताल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें