फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: शॉटपुट में पायल ने 15.10 मीटर थ्रो से जीता स्वर्ण

विज्ञापन
केयूके की शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर लौटी एसडी कॉलेज की छात्रा पायल, साथ में प्राचार्य
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पानीपत। एसडी पीजी कॉलेज की बीए प्रथम वर्ष की छात्रा खिलाड़ी पायल ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की 39वीं जूनियर स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप में शॉटपुट स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतकर कॉलेज का नाम रोशन किया। द्रोणाचार्य स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में पायल ने 15.10 मीटर का थ्रो कर नया कीर्तिमान स्थापित किया।
पायल को हरियाणा राज्य चैंपियन के अवार्ड से भी नवाजा गया। इसके साथ ही उसका चयन तमिलनाडु में होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक चैंपियनशिप के लिए हुआ है। प्रदेशभर से पहुंचे कॉलेज व विश्वविद्यालयों के खिलाड़ियों के बीच पायल ने अपनी प्रतिभा का दमखम दिखाया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ. सुशीला बेनीवाल, प्रो. नीलम, प्रो. पूजा, प्रो. आनंद और ग्राउंड्समैन प्रताप ने मंगलवार को पायल का कॉलेज में स्वागत किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. अनुपम अरोड़ा ने कहा कि पायल की उपलब्धि ने साबित किया है कि कॉलेज की छात्राएं किसी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। डॉ. सुशीला बेनीवाल ने कहा कि पायल की सफलता अन्य विद्यार्थियों और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें