फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: स्पीच मैकेनिज्म प्रतियोगिता में पायल शर्मा ने मारी बाजी

Fri, 09 Oct 2026 03:23 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। आईबी स्नातकोत्तर महाविद्यालय के अंग्रेजी विभाग की ओर से बीए प्रथम वर्ष (फंक्शनल इंग्लिश) के विद्यार्थियों के लिए द स्पीच मैकेनिज्म विषय पर प्रस्तुतीकरण प्रतियोगिता आयोजित कराई। इसमें विद्यार्थियों ने वाक्-प्रक्रिया, ध्वनियों की उत्पत्ति और सही उच्चारण से जुड़े विषयों पर प्रभावी प्रस्तुति दी। प्रतियोगिता में पायल शर्मा ने प्रथम, खुशी ने द्वितीय और आशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि ऐसी शैक्षणिक गतिविधियां विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। प्रतिस्पर्धा के दौर में सही उच्चारण, प्रभावी संप्रेषण और भाषा पर मजबूत पकड़ जरूरी है। उन्होंने अंग्रेजी विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए विद्यार्थियों को अपने कौशल निखारने के लिए प्रेरित किया। अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. नीलम ने इसकी अगुवाई की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें