फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटवारी तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों धरा

Fri, 14 Mar 2014 11:38 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत/सनौली। विजिलेंस टीम ने बापौली तहसील के एक पटवारी को मंडी स्थित उसके कार्यालय से तीन हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों काबू किया है।
विज्ञापन


वह एक व्यक्ति से इंतकाल के नाम पर यह राशि मांग रहा था। विजिलेंस ने उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है और शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा।

सौंधापुर निवासी पटवारी ऋषिपाल बापौली अनाज मंडी में बनाए कार्यालय में बैैठता है विजिलेंस टीम को सनौली खुर्द निवासी महेंद्र सिंह ने शिकायत दी थी। उसने आरोप लगाया कि उसने चार-पांच माह पहले रजिस्ट्री कराई थी और उसको इसकी इंतकाल की जरूरत थी।

उसने पटवारी ऋषिपाल से इंतकाल लेने के लिए संपर्क किया। वह काफी दिन तक उसके चक्कर लगवाता रहा और फिर इंतकाल को लेकर तीन हजार रुपये की मांग की।

विजिलेंस टीम ने मामले को डीसी के संज्ञान में डाल और  बीडीपीओ बापौली दीनानाथ को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। विजिलेंस टीम ने महेंद्र को पांच-पांच सौ के छह नोटों पर पाउडर लगाकर दे दिए। महेंद्र ने शुक्रवार दोपहर के समय पटवारी ऋषिपाल के बापौली मंडी स्थित कार्यालय में पाउडर लगे तीन हजार रुपये दिए और टीम की तरफ इशारा किया।
विज्ञापन


पटवारी ऋषिपाल रिश्वत के पैसे लेकर संभाल रहा था। इसी समय विजिलेंस टीम ने उसको दबोच लिया और उसके हाथ धुलवा दिए। विजिलेंस टीम की ओर से पानी डालते ही पटवारी के हाथ लाल और चेहरा पीला पड़ गया। पुलिस ने उसको काबू कर लिया और उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया। टीम में इंस्पेक्टर सुशील कुमार, सब इंस्पेक्टर समर सिंह, देवेंद्र दहिया, एएसआई दिलबाग, दलबीर और सतबीर सिंह शामिल रहे।
विज्ञापन


वर्जन
पटवरी ऋषिपाल को तीन हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों दबोचा है और उसके खिलाफ मुकद्दमा दर्ज कर लिया है। पटवारी ऋषिपाल को शनिवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। सनौली खुर्द निवासी महेंद्र ने शिकायत देकर इंतकाल के नाम पर रिश्वत मांगने का आरोप था और इसकी शिकायत भी दी है।
सुशील कुमार, प्रभारी, विजिलेंस पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें