फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचले को पीटा, माफी मांगने पर छोड़ा

Fri, 14 Mar 2014 11:36 PM IST
अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
समालखा। गांव छदिया में बाइक पर साथियों के संग घूम रहे हल्दाना निवासी एक मनचले की ग्रामीणाें ने जमकर पिटाई कर दी। जबकि उसके दो अन्य साथी भागने में कामयाब हो गए।
विज्ञापन


इसके बाद उसे पुलिस को हवाले कर दिया। बाद में मनचले ने माफी मांग ली। जहां पर उसे दोबारा से ऐसी हरकत न करने की बात कहकर माफ करते हुए छोड़ दिया।

जानकारी के मुताबिक गांव हल्दाना का रहने वाला एक मनचला युवक काफी समय से गांव में बाइक पर घूमकर स्कूल जाने वाली छात्राओं को तंग कर रहा था। मनचले की हरकत से तंग गांव वासियों का गुस्सा फूट गया और शुक्रवार सुबह उन्होंने  मनचले को पकड़ लिया।

जबकि उसके दो साथी भागने में कामयाब हो गए। इसके बाद ग्रामीणों ने पकड़े गए मनचले की जमकर पिटाई की ओर थाना ले आए। फिर मनचले के परिजनों को मामले की सूचना दी गई। सूचना पाकर मनचले के परिजन भी थाना पहुंचे। जहां पर उन्होंने अपने लड़के की हरकत पर अफसोस जताया, वहीं मनचले ने भी दोबारा से ऐसी शिकायत न मिलने का वायदा करते हुए माफी मांगी। जिस कारण उसे छोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं थाना प्रभारी नर सिंह का कहना है कि छोटा मोटा मामला था। दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें