फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खांसी-बुखार और नजला के मरीजों की कराई जाएगी कोरोना जांच

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। स्वास्थ्य विभाग कोरोना से बचाव व रोकथाम के लिए खांसी, बुखार और नजला के मरीजों की जांच करेगा। ये जांच फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल में आने वाले मरीजों की होगी । जांच का फैसला भी ओपीडी में तैनात फिजिशियन करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने कोरोना के लिए डिप्टी सिविल सर्जन डॉ. सुनील संदूजा को नोडल अधिकारी बनाया है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग ने जिला नागरिक अस्पताल में कोरोना के लिए गाइडलाइन जारी कर दी हैं। अस्पताल में दवा, मास्क, ऑक्सीजन सिलिंडर, वेंटिलेटर, आईसीयू वार्ड में बेड की व्यवस्था की गई है। विभाग ने गाइडलाइन के अनुसार लोगों को जागरूक करना शुरू कर दिया है। इसमें शारीरिक दूरी, हाथ धोने, साफ-सफाई शामिल है। विभाग ने लोगों से नजला, सिरदर्द, उल्टी-दस्त, बुखार में ठंड लगना, खांसी, थकावट महसूस होना, गले में खराश आदि होने पर अस्पताल में आकर स्वास्थ्य जांच कराने की बात कही है। ताकि समय पर इलाज व दवा दी जाए सकें। नोडल अधिकारी डॉ. सुनील संदूजा ने बताया कि लोगों को स्वास्थ्य के लिए सचेत होना होगा। थोड़ी सी लापरवाही उनके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक सिद्ध हो सकती है।
पीपीई किट और वेंटिलेटर की मांग भेजी
जिला नागरिक अस्पताल में फिलहाल कोरोना की जांच के लिए पीपीई किट नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने इनकी मांग भेजी है। अस्पताल में 29 वेंटिलेटर हैं। इनमें से सात ही काम कर रहे हैं। विभाग ने 10 नए वेंटिलेटर की भी मांग भेज है। इनके आने के बाद अस्पताल में पर्याप्त वेंटिलेटर हो जाएंगे। इसके साथ खराब वेंटिलेटर को भी ठीक कराया जाएगा।
विज्ञापन

वर्जन :
कोरोना की गाइडलाइन की पालना की जाएगी। फिलहाल खांसी, बुखार और नजला के मरीजों की जांच की जाएगी। यह भी फिजिशियन की सलाह पर किया जाएगा। लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। अस्पताल में इलाज की सब सुविधा हैं। 10 वेंटिलेटर और पीपीई किट की मांग भेजी गई हैं।
विज्ञापन

डॉ. विजय मलिक, सीएमओ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें