फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: टोल से गुजरना आज से हो गया महंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। नेशनल हाईवे पर टोल कंपनियों ने टोल दरों को बढ़ा दिया है। जिले के तामशाबाद और डाहर टोल पर टोल दरों को बढ़ा दिया है। जीटी रोड पानीपत में अभी नहीं बढ़ाया है।
विज्ञापन

ये बढ़ी दरें एक अप्रैल मंगलवार को लागू कर दी जाएंगी। नेशनल हाईवे 709 एडी हरिद्वार रोड सडक पर सनौली-तामशाबाद टोल से गुजरने वाले हाईवे पर सफर करना एक अप्रैल से महंगा हो जाएगा। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने रविवार को टोल टैक्स में बढ़ोतरी का सर्कुलर जारी कर दिया। नई दरें 31 मार्च की मध्य रात्रि (एक अप्रैल) से लागू हो जाएंगी।
इसका असर पानीपत से यूपी बॉर्डर की ओर हरिद्वार रोड़ से उत्तराखंड की ओर जाने वाले व उसी रूट पर आगे जाने वाले हजारों छोटे व बड़े वाहनों पर प्रतिदिन पड़ेगा। यह दरें पांच से दस रुपये के बीच बढ़ाई गई हैं।
विज्ञापन

सडक और परिवहन मंत्रालय की मंजूरी के बाद टोल टैक्स बढ़ाया गया हैं। पानीपत जिले की यूपी बाॅर्डर से जुड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर आना-जाना एक अप्रैल से महंगा हो गया। टोल इंचार्ज प्रवीण कुमार ने बताया कि 2025-26 नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। एक अप्रैल तिथि लगते ही नई दरें लागू कर दी जाएंगी।
विज्ञापन

एक अप्रैल आधी रात से लागू होंगी। वहीं हैवी कंस्ट्रक्शन मशीनरी की दरें 15 रुपये और ओवर साइज वाहनों की दरें 25 रुपये बढ़ी हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें