माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। उग्राखेड़ी रोड स्थित कंबल फैक्टरी में सवा दो साल के बच्चे की मौत कपड़ों के नीचे दबने पर दम घुटने के कारण हुई। थाना चांदनी बाग पुलिस ने सोमवार को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया। पोस्टमार्टम की प्राथमिक रिपोर्ट में दम घुटना सामने आया है। बच्चे की मौत के बाद माता-पिता का रो रोकर बुरा हाल है।
विदित है कि यूपी के एटा जिला के भरपुरा गांव के कर्ण ने बताया कि वह उग्राखेड़ी गांव में किराये के कमरा पर परिवार सहित रहता है। वह और उसकी पत्नी दोनों नजदीक ही फैक्टरी में काम करते हैं। उसका सवा दो साल का बेटा अभी उसकी पत्नी पूजा के साथ रविवार को फैक्टरी में चला गया था। उसकी पत्नी ने अभी को 11 बजे उसके साथ भेज दिया। अभी करीब 12 बजे कमरे से अकेला फैक्टरी पहुंच गया। वह अन्य बच्चों के साथ खेलते हुए ओझल हो गया। दोपहर में सभी वर्कर जाने लगे तो पूजा ने अभी को तलाशन शुरू किया। वह कहीं नहीं मिला तो पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने देर रात अभी को फैक्टरी में कपड़ों के नीचे अचेत अवस्था में बरामद किया।