ट्रेनों के इंतजार में मायूस बैठे यात्री। संवाद
पानीपत। त्योहारी सीजन में ट्रेनों की देरी से रेलवे स्टेशन पर यात्री परेशान रहे। मंगलवार को फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस समेत कई अन्य ट्रेनें भी देरी से आई। ऐसे में यात्रियों को घंटों तक का समय स्टेशन पर ट्रेनों के इंतजार में बिताना पड़ा। यात्री सुखदीप और मनोज ने बताया कि वह स्टेशन पर ट्रेनें के निर्धारित समय के हिसाब से स्टेशन पर आ गए थे लेकिन स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि उनकी ट्रेन दो घंटे की देरी से आ रही है। ऐसे में उनका स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में दो घंटे का समय खराब हुआ। उन्हें जरूरी काम से अपने गंतव्य पर समय से पहुंचना था लेकिन ट्रेन देरी के कारण वह अपने गंतव्य पर समय से नहीं पहुंच पाएंगे। उन्होंने बताया कि ट्रेनों को अपने निर्धारित समय पर आना चाहिए ताकि समय से अपने गंतव्य पर पहुंच सके।
बाॅक्स
ये ट्रेनें आई देरी से
दिल्ली इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे, सचखंड एक्सप्रेस पांच घंटे और आम्रपाली एक्सप्रेस एक घंटे की देरी से आई। फाजिल्का इंटरसिटी एक्सप्रेस सवा दो घंटे, अमृतसर इंटरसिटी एक्सप्रेस दो घंटे और झेलम एक्सप्रेस सवा एक घंटे की देरी से आई। नेताजी एक्सप्रेस एक घंटा, नई दिल्ली कुरुक्षेत्र एमईएमयू एक घंटे के देरी से आई।
वर्जन :
स्टेशन पर कुछ ट्रेनें देरी से आ रही हैं जिससे यात्रियों को थोड़ा परेशानी का सामना करना पड़ा। त्योहारी सीजन चल रहा है। ऐसे में हर कोई अपने गंतव्य पर समय से पहुंचना चाहता है। स्टेशन पर यात्रियों की हर सुविधा का पूरा ध्यान रखा जा रहा ताकि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो।
- राजेश कुमार, स्टेशन मास्टर।