फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: खेल-खेल में योग सिखाने के बताए अनूठे तरीके

विज्ञापन
डाइट में आयोजित 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में शिक्षकों को योग का महत्व बताते डॉ. मनीष कुकरे
विज्ञापन
पानीपत। विद्यालयों में योग को रोचक और गतिविधि आधारित बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में आयोजित 30 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर में मंगलवार को खेल-खेल में योग सिखाने पर विशेष सत्र आयोजित किया गया। इसमें मुख्य वक्ता हरियाणा योग आयोग के वरिष्ठ सदस्य डॉ. मनीष कुकरेजा ने शिक्षकों को योग सिखाने के अभिनव तरीके बताए।
विज्ञापन

उन्होंने एबीसी ऑफ योग, हिंदी योग वर्णमाला, योग सांप-सीढ़ी, लूडो और शतरंज जैसे खेलों के माध्यम से योग की बारीकियां समझाईं। ए से आसन, बी से बॉडी और सी से चक्र जैसे उदाहरण देकर बताया कि खेलों और गतिविधियों के जरिए बच्चों में योग के प्रति रुचि बढ़ाई जा सकती है। उन्होंने हास्य योग का अभ्यास भी करवाया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी एवं डायट प्राचार्या नीलम कुंडू ने की। मुख्य अतिथि डॉ. सुधीर सूद और विशिष्ट अतिथि भारतीय योग संस्थान के जिलाध्यक्ष डॉ. अनिल भाटिया रहे। शिविर का संचालन जिला नोडल अधिकारी ममता दहिया ने किया। शिविर में 52 शिक्षक प्रशिक्षण ले रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें