फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: यात्रियों को पसंद नहीं आ रहा रोडवेज की एसी बस का सफर, लगातार घट रहा राजस्व

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। यात्रियों को रोडवेज की एसी बसों का सफर रास नहीं आ रहा है, ऐसे में बस तय रूट पर भी राजस्व भी पूरा नहीं कर पा रही हैं, इसके चलते बसें लगातार घाटे में जा रही हैं। डिपो अधिकारियों की भी परेशानी बढ़ गई हैं।
विज्ञापन

रोडवेज डिपो में 10 एसी बसों को जुलाई 2025 में शामिल किया था। दिल्ली-चंडीगढ और अन्य रूटों पर चलने वाली एसी बसे रोजाना केवल 25 से 30 हजार रुपये राजस्व ही दे पा रही हैं, साथ ही देहरादून रूट पर एक दिन में 37 से 38 हजार रुपये तक ही राजस्व कमा पा रही है। इन एसी बसों में से एक बस देहरादून, दो बस हरिद्वार, एक बस सिरसा और अन्य बसों को दिल्ली-चंडीगढ रूट पर बिना रूट तय किए चलाया जा रहा है। डिपो की एसी बसों में 20 से 25 यात्री ही यात्रा कर रहे हैं, साथ ही अन्य रूटों पर भी एसी बसों में केवल 30 प्रतिशत यात्री ही यात्रा कर रहे हैं। इस कारण एसी बसें रोडवेज अधिकारियों को राजस्व पूरा नहीं दे पा रही है। बसों में यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के बाद भी यात्रियों का एसी बसों के लिए रुझान कम नजर आ रहा है, इससे रोडवेज को अपेक्षाकृत राजस्व नहीं मिल पा रहा है। एसी बसों के चालक और परिचालकों को संचालन के लिए विशेष दिशा-निर्देश दिए गए है।

रोडवेज की एसी बसों को जुलाई 2025 में डिपो में शामिल किया गया था। एसी बस रोजाना के हिसाब से विभिन्न रूटों पर 25 से 30 हजार रुपये ही राजस्व दे पा रही हैं, साथ ही एसी बसों में केवल 30 प्रतिशत यात्री ही यात्रा कर पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- विक्रम कंबोज, महाप्रबंधक, रोडवेज डिपो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें