फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: युवक की मौत के मामले में पत्नी सहित दो पर हत्या की प्राथमिकी

विज्ञापन
समालखा थाना।
विज्ञापन
समालखा। ऑफिसर कॉलोनी में चार फरवरी की रात को अनिल (36) की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। थाना समालखा पुलिस ने युवक पिता लख्मी की शिकायत पर अनिल की पत्नी किरण व अन्य के खिलाफ हत्या की धारा में प्राथमिकी दर्ज की है। लख्मी ने शिकायत में आरोप लगाया कि उनके बेटे अनिल का शव घर से बरामद किया था।
विज्ञापन

उन्होंने आरोप लगाते हुए अनिल की पत्नी किरण पर हत्या की आशंका जताई थी। पुलिस ने घटनास्थल से जली बीड़ी बरामद की थी। लख्मी ने आरोप लगाया कि अनिल कभी भी बीड़ी नहीं पीता था। उन्होंने पुलिस को बताया कि अनिल और उनकी पत्नी किरण के बीच विवाद होता रहता था।
पुलिस ने कई पहलुओं पर जांच की और पिता की शिकायत के आधार पर पत्नी किरण को नामजद कर अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। थाना समालखा के प्रभारी गुलशन ने बताया कि पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है, इसमें मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। पुलिस आरोपी महिला किरण से पूछताछ करेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें