दुष्यंत भट्ट बोले- स्वदेशी उत्पाद अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में दें योगदान
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रेडियो कार्यक्रम मन की बात का 139वां एपिसोड जिलेभर में बूथ स्तर पर सामूहिक रूप से सुना गया। भाजपा जिलाध्यक्ष दुष्यंत भट्ट ने काबड़ी मंडल की सैनी कॉलोनी में कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों के साथ कार्यक्रम सुना।
दुष्यंत भट्ट ने कहा कि मन की बात देश के आम नागरिकों के परिश्रम और प्रतिभा को पहचान दिलाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। वर्ष 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए स्वदेशी, स्वावलंबन और आत्मविश्वास को बढ़ावा देना जरूरी है।
उन्होंने लोगों से त्योहारों और दैनिक जीवन में देश में निर्मित वस्तुओं को प्राथमिकता देने की अपील की, ताकि स्थानीय कारीगरों, किसानों और छोटे उद्यमियों को प्रोत्साहन मिल सके।
कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने पर्यावरण संरक्षण, महिला सशक्तीकरण और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने पर जोर दिया। पंजाब के खेती विरासत मिशन और उत्तराखंड में हेंवल नदी के पुनर्जीवन जैसे प्रयासों का उल्लेख करते हुए समाज और प्रशासन की सहभागिता से सकारात्मक बदलाव लाने का संदेश दिया।
प्रधानमंत्री ने ‘वोकल फॉर लोकल’ के तहत बिहार के मखाने, खादी और अन्य स्वदेशी उत्पादों को अपनाने की अपील की। साथ ही, स्वतंत्रता सेनानी भाई परमानंद के जीवन से प्रेरणा लेने और दीपावली व छठ जैसे त्योहारों पर स्वच्छता, सुरक्षा और सामाजिक समरसता का ध्यान रखने का संदेश दिया।
इस अवसर पर जिला महामंत्री सुमित जागलान और सोनू कुराड़िया, मंडल महामंत्री नीरज पाल, विनीत कुंडू और विजय रोड़ मौजूद रहे।
18