फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: इनरव्हील क्लब ने जरूरतमंद बच्चों को सिखाई दिवाली की रंग-बिरंगी कंदील बनाना

विज्ञापन
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

पानीपत। इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन ने जरूरतमंद बच्चों के लिए आकाश कंदील (पेपर लालटेन) बनाने की एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस रचनात्मक गतिविधि का मुख्य उद्देश्य बच्चों में छिपी कलात्मक प्रतिभा को उभारना और उन्हें त्योहारों की खुशियों से जोड़ना रहा।
कार्यशाला के दौरान बच्चों ने रंग-बिरंगे कागजों और सजावटी सामग्री की मदद से अत्यंत सुंदर लालटेन बनाईं। क्लब की प्रधान ज्योत्सना गर्ग ने बताया कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में कलात्मक अभिरुचि के साथ-साथ आपसी सहयोग और समावेशिता की भावना का विकास होता है। जोनल क्लब को-ऑर्डिनेटर डॉ. अनु कालड़ा ने कंदील बनाने की पारंपरिक कला की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सचिव मंजरी गोयल ने बच्चों को इन्हें अपने घरों के मुख्य द्वार व छत पर सजाने के लिए प्रोत्साहित किया। संपादक डॉ. दीप्ति जैन ने कहा कि कंदील का प्रकाश अंधेरे पर उजाले और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है। बच्चों के चेहरों पर झलकती खुशी ने इस आयोजन को बेहद खास बना दिया। क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट कंचन सागर ने बताया कि संस्था आगे भी समाज के हर वर्ग तक त्योहारों की खुशियां पहुंचाने का प्रयास करती रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें