फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेपरलेस रजिस्ट्री : सॉफ्टवेयर में खामी से तीनों आवेदन हुए रद्द

विज्ञापन
विज्ञापन
- अब नहीं दिख रहा कवर्ड एरिया, आवेदकों को फिर से दस्तावेज करने होंगे अपलोड
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। राजस्व विभाग के पेपरलेस रजिस्ट्री पोर्टल में मंगलवार को दूसरे दिन भी तकनीकी खामी रजिस्ट्री कार्य में बाधा बनी रही। अब सॉफ्टवेयर में कवर्ड एरिया नहीं दिखाया जा रहा है। ऐसे में मंगलवार को ऑनलाइन रजिस्ट्री के लिए आए तीनों आवेदनों को रद्द कर दिया गया है। अब संबंधित व्यक्तियों को इसके लिए फिर से डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे। वहीं दूसरे दिन भी रजिस्ट्री कार्य शुरू न होने पर सरकार को दो दिन में करीब पांच करोड़ के राजस्व का नुकसान हुआ है।
पानीपत समेत जिले की पांचों तहसील में मंगलवार को रजिस्ट्री खिड़की पर सुबह से शाम तक सन्नाटा पसरा रहा। इक्का दुक्का व्यक्ति नए नियम के बारे में जानकारी लेकर वापस चले गए। पानीपत तहसील में तीन लोगों ने रजिस्ट्री के लिए ऑनलाइन आवेदन किया। अधिकारियों को प्रथम दृष्टया में कागज पूरे नहीं मिले। ऐसे में इनको रद्द कर दिया। अब इनको रजिस्ट्री के लिए फिर से आवेदन करना होगा।
विज्ञापन

अब कवर्ड एरिया का पेंच
पेपरलेस रजिस्ट्री सोमवार को शुरू की थी। पहले दिन प्रॉपर्टी आईडी और रकबा नहीं दिखाया जा रहा था। वहीं मैपिंग भी नहीं दिखाई जा रही थी। अब इनमें कुछ सुधार आया है। मंगलवार को कवर्ड एरिया नहीं दिखाया गया है। इससे रजिस्ट्री नहीं हो सकी। रमेश कुमार ने बताया कि उन्होंने रजिस्ट्री के लिए आवेदन किया था। उनका आवेदन मंगलवार को रद्द कर दिया गया है। उनको अब दोबारा इसके लिए आवेदन करना होगा।
विज्ञापन



पेपरलेस रजिस्ट्री के लिए मंगलवार को कोई रजिस्ट्री नहीं हो पाई है। अब कवर्ड एरिया में दिक्कत आ रही है। इसको एक या दो दिन में समाधान कर दिया जाएगा। डॉक्यूमेंट पूरे नहीं होने पर रद्द कर दिया गया था।
सौरभ, नायब तहसीलदार, पानीपत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें