पानीपत। दिल्ली-पानीपत लाइन पर मंगलवार सुबह करीब सात बजे दीवाना गांव के पास ट्रेन की चपेट में आने से अधड़े की मौत हो गई। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई। जीआरपी थाना प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि जीआरपी को ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी। टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। मृतक की उम्र 50 से 55 साल के करीब है। प्रथम दृष्टया सामने आया कि रेलवे लाइन पार करते समय हादसा हुआ है। ब्यूरो