फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: धनतेरस पर चमका पानीपत का बाजार, बर्तन-ज्वेलरी से लेकर कारों तक खरीदारी का उत्साह

विज्ञापन
विज्ञापन
- सोने-चांदी के सिक्कों और हल्के आभूषणों की मांग, ऑटोमोबाइल शोरूम में भी डिलीवरी की तैयारी
विज्ञापन

- व्यापारियों ने बढ़ाया दुकानों के खुलने का समय, बाजारों में सुरक्षा के लिए पुलिस तैनात
माई सिटी रिपोर्टर
पानीपत। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरुआत आज धनतेरस से होगी। इसे लेकर पानीपत के बाजारों में रौनक बढ़ गई है। सर्राफा, बर्तन, क्रॉकरी, कपड़ा और इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार के साथ ऑटोमोबाइल सेक्टर में भी खरीदारी को लेकर उत्साह है। व्यापारियों को पिछले साल के मुकाबले अधिक कारोबार की उम्मीद है। इसके लिए दुकानदारों और शोरूम संचालकों ने अतिरिक्त स्टाफ लगाया है और दुकानें देर रात तक खोलने की तैयारी की है। वहीं, बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के इंतजाम किए हैं।

आभूषण बाजार में सोने-चांदी के सिक्कों और लाइटवेट ज्वेलरी की मांग

इंसार बाजार स्थित सिल्वर पैलेस ज्वेलर्स के संचालक श्रवण गुप्ता ने बताया कि इस बार पारंपरिक आभूषणों के साथ हल्के वजन की ज्वेलरी की मांग है। सोने-चांदी के सिक्कों, लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों, नेकलेस सेट और अंगूठियों की विशेष रेंज उपलब्ध कराई गई है। महंगाई के बावजूद सोने-चांदी में निवेश को लेकर ग्राहकों का रुझान बना हुआ है।
विज्ञापन


कपड़ा बाजार में इंडो-वेस्टर्न और एथनिक वियर का ट्रेंड

नायशा फैशन के संचालक राजन गुप्ता ने बताया कि त्योहारी सीजन में पारंपरिक परिधानों के साथ इंडो-वेस्टर्न और डिजाइनर एथनिक वियर पसंद किए जा रहे हैं। महिलाओं और युवाओं में अनारकली सूट, कुर्ती सेट और डिजाइनर लहंगों की मांग है।

बर्तन और क्रॉकरी बाजार में तांबे-पीतल के बर्तनों की मांग

गुलाटी बर्तन भंडार के संचालक प्रवेश गुलाटी ने बताया कि धनतेरस पर बर्तन खरीदने की परंपरा के चलते बाजार में ग्राहकों की भीड़ रहती है। इस बार स्टील के साथ तांबे, पीतल और कांस्य के बर्तनों की मांग है। इसके अलावा आधुनिक क्रॉकरी और डिनर सेट की भी कई वैरायटी उपलब्ध कराई गई हैं।

ऑटोमोबाइल सेक्टर में कारों और दोपहिया वाहनों की डिलीवरी की तैयारी

टाटा मोटर्स के महाप्रबंधक विकास ने बताया कि धनतेरस पर कारों की अच्छी बिक्री की उम्मीद है। ग्राहकों ने पहले से बुकिंग कराई हुई हैं। एसयूवी, कॉम्पैक्ट कारों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग भी बढ़ी है। वहीं, कादियान मोटर्स सिवाह के सह-संचालक देवेंद्र ने बताया कि पेट्रोल वाहनों के साथ इलेक्ट्रिक स्कूटरों को लेकर भी युवाओं में उत्साह है। माइलेज और फाइनेंस ऑफर के चलते ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों से ग्राहक दोपहिया वाहनों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के किए इंतजाम

डीएसपी यातायात सुरेश कुमार ने बताया कि बाजारों में भीड़ को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रमुख बाजारों में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है। सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी असामाजिक तत्वों पर नजर रखेंगे, ताकि लोग सुरक्षित माहौल में खरीदारी कर सकें।
26
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें