फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत की बेटी ने एशियन रोलर स्केटिंग इनलाइन हॉकी में देश को दिलाया कांस्य पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। जूनियर भारतीय महिला टीम ने चीन में आयोजित 19वीं एशियन रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप के इनलाइन हॉकी में कांस्य पदक जीता है। इसमें पानीपत की बेटी अभी बरेजा का विशेष योगदान है। वह सिरसा के शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल में 12वीं कॉमर्स की छात्रा हैं। अब तक वह अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक कांस्य और राष्ट्रीय स्तर पर चार स्वर्ण व एक कांस्य पदक जीत चुकी हैं। छह नवंबर को कुरुक्षेत्र में आयोजित राज्य और 11 दिसंबर से राष्ट्रीय खेलों में भाग लेंगी।
विज्ञापन

अभी बरेजा की माता बृज बाला व पिता संजय कुमार सनौली रोड वार्ड-9 में रहते हैं। उन्होंने डेरा प्रबंधन और स्कूल को इसका श्रेय दिया है। अभी के पिता संजय कुमार बिजनेसमैन और मां बृज बाला सामाजिक कार्यों के साथ बच्चों को ट्यूशन पढ़ाती हैं।
अभी ने बताया कि पानीपत के एक स्कूल में रोलर स्केटिंग कंपटीशन में छात्राओं को स्केट्स पहनकर दौड़ते देख स्केटिंग खेलने का शौक चढ़ा और परिवार से स्केट्स खरीदने की जिद की। उस समय वह तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। परिजनों ने अभी को स्केट्स लाकर दिए। माता-पिता ने उसका दाखिला छठीं कक्षा में सिरसा स्थित शाह सतनाम गर्ल्स स्कूल में कराया। उसने स्कूल में दाखिला लेते ही रोलर स्केटिंग खेलना शुरू कर दिया।
विज्ञापन


मां बृज बाला व पिता संजय सिंह ने बताया कि अभी खेलों के साथ पढ़ाई में भी अव्वल रहती हैं। उन्होंने 10वीं कक्षा में 94 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं। 12वीं कॉमर्स संकाय की पढ़ाई कर रही हैं। 12वीं की अर्धवार्षिक परीक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक अर्जित किए हैं। उनका लक्ष्य स्केटिंग का वर्ल्ड कप खेलना है। उनकी मांग है कि स्केटिंग को ओलंपिक खेलों में शामिल किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें