फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य से लग रहा शहर में जाम

विज्ञापन
बस डिपो में बस जाने से पहले ही जीटी रोड पर बस में चढ़ते हुए यात्री। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पानीपत। बस डिपो के निकासी गेट पर निर्माण कार्य चल रहा है, जिसकी वजह से शहर में रोज तीन से चार किलोमीटर का जाम लग रहा है। बस डिपो के प्रवेश द्वार से ही बस अंदर आ भी रही हैं और यात्रियों को लेकर बाहर भी उसी गेट से लग रही हैं। शहर वासियों को इससे परेशानी हो रही है। दिल्ली से आने और जाने वाली बसों की संख्या अधिक है। ऐसे में एक ही समय पर जब दिल्ली से आने और जाने वाली बसें रुक जाती हैं तो दिक्कत पैदा हो रही है। ऐसा इसलिए है क्यों बाहर निकलते वक्त बसों को रास्ता नहीं मिल रहा, गेट के बाहर ही बसें खड़ी रहती हैं, यही जाम की वजह बन रहा है। जीटी रोड पर चंडीगढ़ की ओर से आ रहे वाहनों की लंबी कतार लग जाती है। जब तक डिपो से बसें नहीं निकलती, लोग जाम में फंसे रहते हैं। बस डिपो से बरसत रोड तक लग जाता है जाम: बस डिपो में बसों के आने जाने के कारण सुबह 11 बजे से लेकर 2 बजे तक जाम लगा रहता है। बस डिपो के पास ट्रैफिक पुलिस न होने पर जाम पानीपत डिपो से लेकर बरसत रोड तक लग जाता है। ऐसे में बरसत रोड से संजय चौक जाने तक यात्रियों को आधे से एक घंटे का समय लग रहा है। हालांकि बिना जाम के बरसत रोड से संजय चौक जाने का समय महज पांच मिनट का है। जाम के कारण यात्री जीटी रोड पर ही कर रहे हैं बस का इंतजार: दिनभर जाम की स्तिथि होने के कारण यात्री बस डिपो के अंदर जाने की बजाय बाहर ही बस का इंतजार करते हैं। बस के आने पर यात्री जीटी रोड पर ही बसों में बैठना शुरू कर देते है जिससे यात्रियों के बैठने तक चालक को बस रोकने पड़ती है और पीछे जाम लगता रहता है।
विज्ञापन
Trending Videos

बस डिपो के अंदर जाने के कारण लगा जाम। - फोटो : Amar Ujala
बस डिपो के अंदर जाने के कारण लगा जाम।

निकासी द्वार का निर्माण कार्य करते हुए। - फोटो : Amar Ujala
निकासी द्वार का निर्माण कार्य करते हुए।
विज्ञापन

बस डिपो से लेकर तहसील कैंप तक लगा जाम। - फोटो : Amar Ujala
बस डिपो से लेकर तहसील कैंप तक लगा जाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें