फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत को 31 से मिलेगी आईसीयू की सौगात, तैयारी पूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत को इंटेंसिव केयर यूनिट (आईसीयू) की सौगात 31 जुलाई से मिलेगी। आईसीयू के उद्घाटन की तारीख 31 जुलाई तय कर ली गई है। मुख्यालय ने पानीपत सिविल सर्जन को 31 जुलाई तक आईसीयू को तैयार करने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को फरीदाबाद के सिविल सर्जन ने पानीपत के सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा के साथ आईसीयू का निरीक्षण किया और तैयारियों का जायजा लिया है।
विज्ञापन

आईसीयू के संचालन के लिए डॉ. विशाल, डॉ. मोहित भट्टी, डॉ. गौरव सहगल, डॉ. तरुण महला, नर्सिंग ऑफिसर ज्योति, रवि भारद्वाज, पवन व अरुण को प्रशिक्षण के लिए रोहतक पीजीआई भेज दिया गया है। आईसीयू में बेड लगा दिए गए हैं। वेंटिलेटर भी इंस्टॉल कर दिए गए हैं। सी पैप मशीनें व ईसीजी मशीन लगाने का काम चल रहा है। अंबाला, पानीपत, रोहतक व हिसार में एक साथ आईसीयू का उद्घाटन होगा।

दूसरे जिलों से आते हैं मरीज, इसलिए आईसीयू यूनिट जरूरी



दरअसल,जिला नागरिक अस्पताल असंध, सफीदों, शामली, कैराना व घरौंडा से भी मरीज आते हैं। ऐसे में यहां आईसीयू यूनिट की जरूरत है। इसी कारण यहां ओपीडी में भी मरीजों की संख्या अधिक रहती है और गंभीर मरीज भी आसपास के शहरों से रेफर होकर इमरजेंसी वार्ड में आते हैं। यहां आईसीयू की सुविधा होने से मरीजों को रोहतक पीजीआई व खानपुर मेडिकल कॉलेज रेफर नहीं करना पड़ेगा। आईसीयू वार्ड में ही हाई डिपेंडेंसी यूनिट भी तैयार की गई है। इसमें छह वेंटिलेटर लगाए गए हैं। आईसीयू में मरीजों के स्थिर होने के बाद उनको एचडीयू में शिफ्ट किया जाएगा।
विज्ञापन




वर्जन-

सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि अब 31 जुलाई को आईसीयू के उद्घाटन की संभावना है। जिला नागरिक अस्पताल में आईसीयू तैयार कर लिया गया है। डॉक्टरों व नर्सिंग ऑफिसर को प्रशिक्षण के लिए रोहतक पीजीआई भेजा गया है। आईसीयू के स्टाफ को आईसीयू में कुछ संशोधन करने के निर्देश दिए गए हैं। आईसीयू शुरू होने के बाद रोगियों को दूसरे हायर हेल्थ सेंटर में रेफर नहीं करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें