पानीपत। शिवाजी स्टेडियम में आयोजित कराटे प्रतियोगिता में एसडीवीएम सिटी की छात्राओं ने स्वर्ण पदक हासिल किया है। ये प्रतियोगिता हरियाणा ओलंपिक संघ और मिनिस्ट्री आफ स्पोर्ट्स एंड यूथ अफेयर्स के संयुुक्त तत्वावधान में 13 और 14 जुलाई को आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता में अनन्या शर्मा और केशवी ने स्वर्ण पदक हासिल कर स्कूल और माता पिता का नाम रोशन किया है इस प्रतियोगिता में अन्य स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने भी हिस्सा लिया।
प्रधानाचार्या डॉ. शिवानी कंदौला ने कहा कि व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षा के साथ खेलकूद में भागीदारी भी जरूरी है। सामायिक प्रशिक्षण एवं प्रतिस्पर्धा में प्रतियोगिता छात्राओं को और भी मजबूत बनाती है। इससे शरीर फुर्तीला और चुस्त बनता है। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का स्लोगन यहां साकार होता दिख रहा है। खेल हमें समयबद्धता, धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन सीखते हैं। चेयरमैन रघुनंदन गुप्ता ने कहा कि बच्चों ने मेहनत और अभिभावकों के मार्गदर्शन से यह मुकाम हासिल किया जो दूसरी लड़कियों के लिए प्रेरणा की स्रोत बन चुकी हैं।