फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन मार्च से सुपरफास्ट बनकर दौड़गी पठानकोट एक्सप्रेस

Thu, 02 Feb 2017 11:29 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
oop - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उत्तर रेलवे पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन को सुपरफास्ट बनाने जा रहा है। उत्तर रेलवे ने 14037 दिल्ली जंक्शन से पठानकोट जंक्शन तक जाने और 14038 पठानकोट जंक्शन से दिल्ली जंक्शन आने वाली पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन को एक माह बाद सुपरफास्ट में बदल दिया जाएगा। इतना ही नहीं, एक्सप्रेस से सुपरफास्ट बनने के बाद ट्रेन का नंबर भी बदल दिया जाएगा। पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन सुपरफास्ट ट्रेन बनने से एक माह पहले ही नई पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन की रिजर्वेशन शुरू कर दी है। साथ सुपरफास्ट ट्रेन की स्पीड बढ़ाए जाने का प्रस्ताव रखा गया है।
विज्ञापन


उत्तर रेलवे ने ट्रेन संख्या 14037/14038 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट-दिल्ली जंक्शन एक्सप्रेस रेलगाड़ी को तीन मार्च से सुपरफास्ट एक्सप्रेस सेवा में तब्दील करने का फैसला लिया है। रेलवे मंत्रालय तीन मार्च 2017 को पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन बनाकर हरी झंड़ी दिखाएगा। इस ट्रेन का नया नंबर 22429/22430 होगा। सुपरफास्ट ट्रेन में बदलने, ट्रेन का नंबर बदलने के साथ-साथ इसके टाइम टेबल और टिकट बुकिंग में किराए में भी कुछ बढ़ोत्तरी के साथ कुछ अहम बदलाव किए गए है।

यहां पर रूकेगी नई पठानकोट सुपरफास्ट
ट्रेन नंबर 22429/22430 दिल्ली जंक्शन-पठानकोट-दिल्ली जंक्शन सुपरफास्ट रेलगाड़ी मार्ग में सब्जी मंडी, सोनीपत, पानीपत, करनाल, कुरुक्षेत्र अंबाला, सरहिंद, लुधियाना, जालंधर सिटी, ब्यास, अमृतसर, बटाला, धारीवाल, गुरदासपुर और दीनापुर स्टेशनों पर रूकेगी।
विज्ञापन


एक्सप्रेस से सुपरफास्ट बनने से समय की होगी बचत
पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन तीन मार्च से सुपरफास्ट ट्रेन बन जाएगी। इसकेसुपरफास्ट बनने से इसका सीधा फायदा लंबी दूरी तक यात्रा करने वाले यात्रियों को मिलेगा। दिल्ली से पठानकोट 553 किलोमीटर को कवर करने के लिए एक्सप्रेस ट्रेन को 10.40 घंटे लगते हैं। सुपरफास्ट बनने के बाद यही ट्रेन 553 किलोमीटर को कवर करने के लिए 10 घंटे का समय लेगी। इसके लिए इसकी स्पीड को बढ़ाया जाएगा। यानी यात्री इस सफर में अपनी 40 मिनट बचा सकेंगे।

जेब पर भी बढ़ेगा थोड़ा असर
ट्रेन के सुपरफास्ट ट्रेन बनने के बाद किराया भी बढ़ाया जाएगा। जिससे यात्रियों की जेब पर भी थोड़ा असर पड़ेगा। अब पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन में दिल्ली से पठानकोट तक सफर करने के लिए ऐसी चेयर कार सीट के लिए 685 रुपये, सेकेंड क्लास के लिए 180 रुपये, जनरल 165 रुपये चार्ज किया जाता है। लेकिन सुपरफास्ट बनने के बाद सभी किरायों में 20 रुपये अधिक देने होंगे। जिससे एसी चेयर कार सीट में सफर करने के लिए 700 रुपये से अधिक देने होंगे।

सुपरफास्ट बनने से पहले ही ट्रेन की रिजर्वेशन शुरू
पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन सुपरफास्ट ट्रेन बनने से एक माह पहले ही नई पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन की रिजर्वेशन शुरू कर दी है। एक माह पहले ही सुपरफास्ट ट्रेन की टिकटों की बुकिंग की जाने लगी है। यात्रियों में नई ट्रेन को लेकर कॉफी उत्साह भी देखा जा रहा है। यात्री यात्रा करने के एक माह पहले ही अपने सीट बुक करना चाहते है।

पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन की यह होगी समय सारणी
ट्रेन नंबर 22429 नई पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन के मुताबिक दिल्ली जंक्शन से पठानकोट जंक्शन तक जाने के लिए दिल्ली से सुबह 08:25 बजे चलेगी और उसी दिन शाम 06.30 बजे पठानकोट पहुंचेगी। वापसी के लिए 22430 पठानकोट जंक्शन से दिल्ली जंक्शन जाने के लिए पठानकोट सुपरफास्ट ट्रेन पठानकोट से सुबह 07.00 बजे से चलेगी और उसी दिन शाम 05.00 बजे दिल्ली जंक्शन पहुंचेगी।
 
तीन मार्च 2017 से पठानकोट एक्सप्रेस ट्रेन को पठानकोट सुपरफास्ट बनाए जाने के लिए नोटिस आ चुका है। उसकी समय सारणी भी पानीपत कार्यालय के साथ दिल्ली से पठानकोट के स्टापेज वाले स्टेशनों का बदल दिया गया है।
विज्ञापन

धीरज कपूर, स्टेशन अधीक्षक, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें