फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत अंडर बॉयज के सेमीफाइनल में पहुंचा

Mon, 07 Sep 2026 02:39 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद
विज्ञापन
अंबाला/पानीपत। राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न खेलों के रोमांचक मुकाबले जारी रहे। प्रतियोगिता में पूरे हरियाणा से लड़के और लड़कियों समेत करीब 1800 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं।
विज्ञापन

किरण बैडमिंटन अकादमी में एसजीएफआई राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता के तहत अंडर-17 और अंडर-14 बालक वर्ग के क्वार्टर फाइनल, सेमीफाइनल और तीसरे स्थान के मुकाबले खेले गए। बैडमिंटन के अंडर-14 वर्ग के क्वार्टर फाइनल में फरीदाबाद, रोहतक, हिसार और अंबाला ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
पहले सेमीफाइनल में फरीदाबाद ने रोहतक को हराया, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में अंबाला ने हिसार पर जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। तीसरे स्थान के लिए खेले गए कड़े मुकाबले में रोहतक ने हिसार को हराकर प्रतियोगिता में तीसरा स्थान हासिल किया। यह आयोजन जिला शिक्षा अधिकारी राकेश बूरा के नेतृत्व में किया जा रहा है।
विज्ञापन

ब्लॉक शिक्षा अधिकारी जयपाल सरोहा, प्रधानाचार्य विजेंद्र पूनिया और प्रधानाचार्य सुनील मलिक प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने में जुटे हुए हैं। वहीं अंडर-17 बालक वर्ग में पहला क्वार्टर फाइनल पानीपत ने भिवानी को हराकर जीता। दूसरे में हिसार ने चरखी दादरी को, तीसरे में रोहतक ने पंचकूला को और चौथे क्वार्टर फाइनल में गुरुग्राम ने कैथल को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। इसके बाद खेले गए सेमीफाइनल मुकाबलों में रोहतक ने गुरुग्राम को हराकर फाइनल में जगह बनाई। अंडर-19 बालक बैडमिंटन के सेमीफाइनल में हिसार ने जींद को 4-0 से हराया। संवाद
बैडमिंटन प्रतियोगिताओं के प्रमुख परिणाम
अंडर-17 बालक वर्ग
प्रथम क्वार्टर फाइनल : पानीपत विजयी (बनाम भिवानी)
द्वितीय क्वार्टर फाइनल : हिसार विजयी (बनाम चरखी दादरी)
तृतीय क्वार्टर फाइनल : रोहतक विजयी (बनाम पंचकूला)
चतुर्थ क्वार्टर फाइनल : गुरुग्राम विजयी (बनाम कैथल)
सेमीफाइनल 1 : रोहतक विजयी (बनाम गुरुग्राम) फाइनल में प्रवेश
सेमीफाइनल 2 : पानीपत बनाम हिसार
तृतीय स्थान मैच : हिसार बनाम पानीपत (खेला जाना है)
अंडर-14 बालक वर्ग
प्रथम क्वार्टर फाइनल : फरीदाबाद विजयी (बनाम गुरुग्राम)
द्वितीय क्वार्टर फाइनल : रोहतक विजयी (बनाम करनाल)
तृतीय क्वार्टर फाइनल : हिसार विजयी (बनाम कैथल)
चतुर्थ क्वार्टर फाइनल : अंबाला विजयी (बनाम सोनीपत)
सेमीफाइनल 1 : फरीदाबाद विजयी (बनाम रोहतक) फाइनल में प्रवेश
सेमीफाइनल 2 : अंबाला विजयी (बनाम हिसार) फाइनल में प्रवेश
तृतीय स्थान मैच : रोहतक विजयी (बनाम हिसार) रोहतक को तीसरा स्थान
फाइनल मुकाबला : फरीदाबाद बनाम अंबाला (खेला जाना है)
अन्य प्रमुख मुकाबले
जींद 3-0 सिरसा (जींद विजेता)
गुरुग्राम 3-0 मेवात (गुरुग्राम विजेता)
हिसार 3-0 फरीदाबाद (हिसार विजेता)
कैथल 3-0 रेवाड़ी (कैथल विजेता)
जींद 1-0 रोहतक (जींद विजेता)
भिवानी 3-0 गुरुग्राम (भिवानी विजेता)
अंडर-19 बालक वर्ग (सेमीफाइनल व स्थिति)
सेमीफाइनल 1 : हिसार 4-0 जींद (हिसार विजेता)
सेमीफाइनल 2 : भिवानी 3-0 कैथल (भिवानी विजेता)
फाइनल मुकाबला : हिसार बनाम भिवानी

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता में दमखम दिखाती खिलाड़ी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें