फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: किशोरी ने मेडिकल स्टोर संचालक पर लगाया याैनशोषण का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। किला थाना क्षेत्र में मेडिकल स्टोर संचालक ने दवा लेने पहुंची किशोरी को नशीली दवा खिलाकर उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद स्टोर संचालक वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई साल तक किशोरी का यौन शोषण करता रहा।
विज्ञापन

जब किशोरी ने निकाह करने को कहा तो उसने इंकार कर दिया। किशोरी ने उसके इस निर्णय का विरोध किया तो आरोपी ने वीडियो वायरल करने की धमकी दी। पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि ढाई साल पहले उनकी 16 वर्षीय बेटी की तबीयत खराब हुई तो वह पास के एक मेडिकल स्टोर पर गई।
विज्ञापन

जहां मेडिकल स्टोर संचालक आयान ने उसे नशीली दवा खिलाकर उससे दुष्कर्म किया और उसकी वीडियो बना ली। इसके बाद वह वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ढाई साल से उनकी बेटी का यौन शोषण कर रहा है। वह तीन बार गर्भवती हुई तो आरोपी ने दवा देकर उसका गर्भपात भी करा दिया।
किला थाना प्रभारी दीवान सिंह ने बताया कि किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज कर मेडिकल कराकर उसके बयान दर्ज कराए गए हैं। बाल कल्याण समिति के सामने पेश कर काउंसिलिंग भी कराई जाएगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें