फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुल के नीचे बनेगी सड़क, नहीं होगी गंदगी

Tue, 08 Nov 2016 12:52 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग ने असंध रोड स्थित ओवर ब्रिज के ठीक नीचे 60 लाख की लागत से सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। एक महीने पहले पुल के नीचे सड़क बनाने का एस्टीमेट उच्च अधिकारियों के पास चंडीगढ़ भेज गया था। यह पास होकर आ गया है।
विज्ञापन


लोक निर्माण विभाग ने असंध रोड के ओवर ब्रिज के नीचे करीब 1800 फीट लंबी और 60 फीट चौड़ी सड़क का निर्माण शुरू कर दिया है। यह कार्य चार महीनों में पूरा होगा। पुल के नीचे रहने वाले लोगों को यहां से हटा दिया गया है।

साथ ही इसकी नीचे फेरी लगाने वाले लोगों को विभाग द्वारा हटा दिया जाएगा।

इंटरलॉकिंग टाइलों से बनेगी सड़क
पुल के नीचे 1800 फीट लंबी सड़क इंटरलॉकिंग टाइलों से बनेगी। इसके लिए लोक निर्माण विभाग ने 60 लाख का टेंडर पास किया है। सड़क बनने के बाद बारिश में लोग कीचड़ से बच सकेंगे। यहां लाइट की व्यवस्था भी की जाएगी।
विज्ञापन


दोनों तरफ लगेंगी ग्रिल, बन सकती पार्किंग
पुल के नीचे बनने वाली सड़क के दोनों ओर लोहे की ग्रिल लगाई जाएगी। पुल के नीचे रहने वाले सभी लोगों को यहां हटा दिया जाएगा। लोक निर्माण विभाग पुल के नीचे पार्किंग बना सकता है या फिर यहां पर रहने वाले लोगों से और फेरी लगाने वालों से शुल्क वसूल सकता है। हालांकि,
अभी ये कयास ही हैं।

बारिश में लोगों को होती है परेशानी
बारिश होने के बाद सड़क पर पानी भर जाता है। इस कारण यहां से गुजरने वाले लोग कुछ देर के लिए पुल के नीचे रुक जाते हैं। लेकिन, पुल के नीचे कच्चा होने के कारण यहां कीचड़ हो जाती है। इस कारण लोगों को अधिक परेशानी होती है। अब यहां पर सड़क बनाई जाएगी।


लोक निर्माण विभाग ने असंध पुल के नीचे सड़क बनाने के लिए टेंडर पास किया गया है। इसके बाद ही सड़क ओर ग्रिल लगाने का काम शुरू होगा। चार महीनों में सड़क पूरी कर ली जाएगी।
विज्ञापन


रमेश कुमार, साइट इंचार्ज, पीडब्ल्यूडी पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें