फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिस इंडिया की प्रतिभागियों ने दिया बेटी बचाने का संदेश

Mon, 07 Nov 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
गीता इंजीनियरिंग कॉलेज नौल्था में रविवार को मिस इंडिया-2016 की प्रतिभागियों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश विद्यार्थियों को दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता गीता कॉलेज के वाइस चेयरमैन अंकुश बंसल ने की। उन्होंने संस्थान में पहुंची सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन किया।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि सरकार इस अभियान को लेकर गंभीरता दिखा रही है। इसके सकारात्मक परिणाम भी मिलने लगे हैं। यदि बच्चे जागरूक होंगे तो इस तरह के अभियान जरूर सफल होंगे। प्रतिभागियों ने सभी विद्यार्थियों से महिला सशक्तिकरण, दहेज प्रथा, एसिड अटैक, सेक्स एजुकेशन समेत कई मुद्दों पर चर्चा की।

कहा कि समाज में आज भी कई बेटियां जन्म से पूर्व ही मार दी जाती हैं। यह समाज के लिए शर्मनाक है। समाज को बेटी के महत्व को समझना चाहिए। छात्राओं ने भी समाज को बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया और अभियान की सफल बनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन


एक प्रमोटिंग कंपनी की डायरेक्टर दिव्या अरोड़ा और प्रेसिडेंट इशान छाबड़ा ने बताया की हर वर्ष इस तहर के कार्यक्रम आयोजित करती है। मिस इंडिया की प्रतिभागियों में पूजा मोंडल, दिव्या कासलीवाल, सुमन हुड्डा, मनबीर कौर, प्रिय सेंगर और रिया राय शामिल रहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर निदेशक डॉ. राजेश गार्गी, डीन डॉ. प्रेरणा डावर, पंकज बजाज, रवि मलिक, नवनीत वर्मा, दीपक जुनेजा, मंजीत घनघस आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें