फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केबल बाक्स खराब, चार फीडर रहे पांच घंटे ब्रेक डाउन

Sun, 17 Jul 2016 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बिजली सप्लाई ठप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बारिश ने लोगों को गर्मी और उमस से राहत दी, तो बिजली सप्लाई बाधित कर दी। बारिश के चलते केबल बाक्स में खराबी आने से शहर के चार फीडर करीब पांच घंटे ब्रेक डाउन रहे। इससे शहरवासियों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मी शाम तक बिजली सुचारु करने में लगे रहे।
विज्ञापन


बारिश के चलते रेलवे रोड, गुरुद्वारा फीडर 11केवी, सनौली रोड, मांडी 33केवी लाइन ब्रेक डाउन रही। इस वजह से दोपहर से लेकर शाम तक रेलवे रोड क्षेत्र, सनौली रोड क्षेत्र भीम गोडा, श्री राम, बबैल रोड, सेक्टर-11,12  में बिजली सप्लाई बाधित रही। मांडी 33केवी लाइन में फाल्ट के कारण एक घंटे तक बिजली गुल रही। जिस कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ी है। शाम तक बिजली कर्मी बिजली सुचारू करने में लगे रहे।शहर वासी अमन, सुरेश, रोहित, हिम्मत ने बताया कि कुछ देर बारिश होते ही कई घंटे बिजली गुल हो जाती है। बिजली निगम की लापरवाही का खामियाजा शहर वासियों को भुगतना पड़ता है। बिजली सप्लाई बाधित होने के कारण लोगों में बिजली निगम के प्रति रोष व्याप्त है।
विज्ञापन


वर्जन
केबल बाक्स में खराबी के चलते बिजली सप्लाई बाधित हुई है। बिजली कर्मी फाल्ट को ठीक कर जल्द से जल्द बिजली सुचारु करने में लगे हैं।
पंकज धवन, एक्सइएन सिटी, पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें