फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पंजाब में दम दिखाएंगे पानीपत के खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। सनौली खुर्द गांव स्थित युवा पलटन एकेडमी के सात खिलाड़ी पंजाब में कबड्डी में दम दिखाएंगे। चैंपियनशिप में 35 और 38 किलो भार वर्ग के खिलाड़ी भाग लेंगे। खिलाड़ियों में चयन और चैंपियनशिप के लिए उत्साह बना हुआ है।
विज्ञापन

युवा पलटन एकेडमी के कोच अंग्रेज दहिया ने बताया कि पंजाब के आनंदपुर साहिब में 27 मार्च से 10 अप्रैल को नेशनल स्टाइल कबड्डी प्रतियोगिता होगी। जिसमें देश भर से जूनियर और सीनियर टीमें भाग लेंगी। पानीपत से युवा पलटन एकेडमी के सात खिलाड़ियों का चयन प्रतियोगिता के लिए हुआ है। खिलाड़ी 35 से 38 किलोग्राम भार वर्ग में भाग लेंगे और बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पदक जीतकर जिले का नाम रोशन करेंगे। एकेडमी से आशू, मयंक, रुद्र, निकुंज, मनी, अरमान और विनय राष्ट्रीय स्तरीय प्रतियोगिता में अपना दम दिखाएंगे।
खिलाड़ी आशू ने बताया कि वह राष्ट्रीय स्तर पर खेलकर स्वर्ण पदक जीत राज्य का नाम रोशन कर चुका है। अब उसका लक्ष्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलकर स्वर्ण पदक जीत देश का नाम रोशन करना है। पंजाब में होने वाली प्रतियोगिता के लिए वह मैदान में लगातार पसीना बहा रहा है। खिलाड़ी मयंक ने बताया कि वह पिछले दो साल से एकेडमी में कबड्डी का अभ्यास कर रहा है। इस बीच वह कई बार राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर खेल चुका है और पदक जीत चुका है। वह कबड्डी में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाकर अपने माता-पिता और देश का नाम रोशन करना चाहता है।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में मुख्यातिथि मनप्रीत सिंह और गुरदीप रहेंगे जो विजेता टीमों को इनाम राशि देकर सम्मानित करेंगे और आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करेंगे। प्रतियोगिता में विजेता टीम को 11 हजार रुपये, द्वितीय को 71 सौ रुपये और तृतीय को 51 सौ रुपये इनाम राशि दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें