फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डूबे दो युवकों में से एक का शव मिला

Fri, 31 Jul 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सनौली। यमुना नदी में बीते रविवार को डूबे दो युवकों में से एक युवक मुकेश का शव पांचवें दिन गांव अधमी घाट पर पत्थर के साथ लगा मिला।
विज्ञापन


डूबे युवक की शिनाख्त उसके परिजनों से थाना पुलिस ने करा ली है। पुलिस ने युवक का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। दूसरे युवक विनोद का अभी कहीं सुराग नही लग पाया है। गोताखोर नदी के अंदर दूसरे युवक की तलाश कर रहे हैं।

वीरवार सुबह छह बजे के लगभग नदी किनारे सिंचाई विभाग के कैनाल गार्ड जितेंद्र और राजकुमार बेलदार गांव अधमी यमुना घाट पर युवकों की तलाश कर रहे थे कि उन्हें अचानक नदी के पानी में नदी किनारे तैरता एक युवक का शव दिखाई दिया तो वे उसके नजदीक गए और उन्होंने शव देखते ही नायब तहसीलदार बापौली गुरुदेव सिंह, एसडीएम समालखा गौरव कुमार और थाना सदर और बापौली थाना पुलिस को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नदी में डूबे दोनों युवकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इसमें डूबे युवकों में से शव की पहचान मुकेश के रूप में हुई।

यमुना में डूबे दो युवकों में से एक युवक मुकेश का शव अधमी गांव के पास नदी किनारे मिल गया है। उसका पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है दूसरे युवक विनोद की तलाश जारी है। नदी में डूबे युवक को हरियाणा और यूपी प्रशासन के गोताखोरा भी मिलकर तलाश कर रहे हैं।
नरेंद्र कुमार, एसएचओ थाना सदर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें