परिवहन एवं आवास मंत्री कृष्णलाल पंवार ने नौल्था डुंगरान गांव में पानी की निकासी को लेकर 42 लाख की लागत से बनने वाले नाले का शिलान्यास किया और ग्रामीणों को बाकी समस्याओं के भी जल्द ही समाधान का भरोसा दिया।
रविवार को आवास एवं परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने नाला निर्माण का शिलान्यास किया।
उन्होंने कहा कि सरकार गांव में विकास कार्यों करवाने के साथ-साथ गांवों लोगों के सामने आ रही समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दे रही है। क्षेत्र में सामान रूप से विकास कार्य करवाए जाएंगे। कहीं कोई कमी नहीं रहने दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नौल्था में अधर में लटकी धानक चौपाल को पूरा कराने के लिए 4 लाख 80 हजार रुपये, एक गली के निर्माण पर ढाई लाख रुपये, स्कूल के निर्माण पर साढ़े चार लाख रुपये के साथ गांव में फिरनी के निर्माण कराई जाएगी।
नौल्था व नौल्था डुंगरान में एक-एक आगनवाडी़ के केंद्र के निमार्ण पर दस लाख लाख रुपये खर्च किए जाएगें। वहीं नौल्था के सरपंच बलराज जागलान व ग्रामीणों ने परिवहन मंत्री पंवार का स्वागत किया और उन्होंने नौल्था व नौल्था डुंगरान की पंचायतों द्वारा रखी मांगों को भी पूरा कराने का आश्वासन दिया।
इस मौके पर पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्मबीर शर्मा, एसडीओ नरेश ढिल्लों, जिला पार्षद सतनारायण शर्मा, नौल्था के सरपंच बलराज जागलान, नौल्था डुंगरान के सरपंच अजमेर, चंद्र सिंह जागलान, रामरतन शर्मा, जोगेंद्र सिंह जागलान, जयपाल सिंह, रुप नंबरदार, समेसिंह नंबरदार, कैप्टन बलबीर शर्मा व रणबीर जागलान मौजूद रहे।