फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटर लॉकिंग टाइलों से बनेंगी सड़कें, सेक्टरवासी खुश

Fri, 14 Oct 2016 11:43 PM IST
amar ujala beuro panipat
विज्ञापन
विज्ञापन
हुडा की सड़कें चकाचक होंगी। इसके लिए हुडा अधिकारियों ने एक करोड़ 86 लाख का एस्टीमेट तैयार कर लिया है। हुडा सेक्टर 6 व 18 की इंटरनल सड़कों पर 80 एमएम की इंटर लांकिग टाइलों से सड़क का नव निर्माण किया जाएगा। पिछले कई माह से सेक्टरवासी सड़कों का निर्माण कर मांग कर चुके हैं। हुडा द्वारा जल्द ही इस्टीमेट उच्चाधिकारियों के पास भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन



हुडा अधिकारी सेक्टरों के विकास के लिए एक-एक करके एस्टीमेट तैयार कर रहे है। अब सेक्टर 6 व 18 की सड़कों का निर्माण कराने का फैसला लिया है और एस्टीमेट तैयार किया गया है। बजरी वाली सड़कें ज्यादा सालों तक टिक नहीं पाती थी, ऐसे में इस बार इंटर लॉकिंग टाइलों से सड़क बनाने का फैसला लिया है। हम बता दें कि हुडा के सेक्टर 18 व 6 की लगभग सारी सड़कें टूटी हुई है। वाहनों के अधिक गुजरने के कारण ही सड़कों की खस्ता हालात होती जा रही है। वाहन चालक टोल टैक्स बचाने के चक्कर में सेक्टर 18 व 6 की सड़कों से गुजरते हैं।

सड़कों की खस्ताहालत के चलते हुडा ने उठाया कदम
सड़कों की खस्ताहालात व सड़क निर्माण की बार-बार मांग होने के कारण सड़कों के निर्माण करने लिए एस्टीमेट बनाया गया है। इन सेक्टरों की सड़कों पर एक करोड़ 86 लाख का एस्टीमेट बनाया है और उच्चाधिकारियों को भेजा गया है। सेक्टर 6 व 18 की सड़कों के नव निर्माण की मांग सेक्टरवासी कर रहे थे। सेक्टरवासियों के आरोप रहते हैं कि सेक्टरों में भारी वाहनों की आवाजाही से सेक्टरों की सड़के अधिक टूट जाती हैं। सेक्टर वासियों ने मांग की थी कि भारी वाहनों की आवाजाही सेक्टरों में कम की जाएं।
विज्ञापन


वाहनों की आवाजाही के कारण हादसों का बना रहता है भय
सेक्टरों में वाहनों की आवाजाही के कारण हादसा होने का भय हरदम बना रहता है। जिसके लिए कई बार हुडा को लिखित में सेक्टरवासी पत्र दे चुके हैं। लेकिन सिर्फ आश्वासन के सेक्टरवासियों को कुछ हाथ नहीं लगता है। कई बार सेक्टर में पैदल यात्रियों के साथ हादसे हो चुके हैं। जिसके बाद भी हुडा ने इस ओर कोई कदम नहीं उठाया है।

सेक्टर 6 व 18 की इंटरनल सड़कों पर इंटर लॉकिंग टाइल बिछाने के लिए एक एस्टीमेट तैयार किया गया है। सड़कों के निर्माण के लिए 80 एमएम की टाइलों का प्रयोग किया जाएगा। जो अधिक सालों तक चलेगी। एस्टीमेट को जल्द ही उच्चाधिकारियों के पास भेजा जाएगा।
विज्ञापन

सुभाष गुप्ता, एसडीई, हुडा पानीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें