आसन कलां गांव के पास हादसा हुआ है। छात्र नानी के अंतिम संस्कार के बाद ताऊ के बेटे के साथ गांव जा रहा था। ताऊ का बेटा लघुशंका करने गया तो तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी। मृतक सोनीपत के खेड़ी गुज्जर गांव का रहने वाला था।
पानीपत के थर्मल क्षेत्र में एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने गांव आसल कलां के पास सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। इस हादसे में मोटर साइकिल पर बैठे सोनीपत के खेड़ी गुर्जर गांव के एक युवक की मौत हो गई। युवक अपने ताऊ के बेटे के साथ अपनी नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद घर लौट रहा था।
विज्ञापन
रास्ते में ताऊ का बेटा लघुशंका करने लगा, इस दौरान बस ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे लोग घायल को इलाज के लिए बस में ही अस्पताल ला रहे थे। इस दौरान रामलाल चौक के पास उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।
परिजनों के अनुसार सोनीपत के खेड़ी गुज्जर निवासी आशीष (19) आईटीआई प्रथम वर्ष का छात्र था। वह वेल्डर का कोर्स कर रहा था। खंदरा गांव में रहने वाली उसकी नानी किताबों का वीरवार को देहांत हो गया था। इसलिए वह अपने ताऊ के बेटे अजीत और अपनी मां के साथ मोटरसाइकिल पर अंतिम संस्कार के लिए खंदरा गांव आया था। अंतिम संस्कार के बाद आशीष और अजीत गांव लौट रहे थे।
विज्ञापन
इस दौरान गांव आसन कलां के पास मोटरसाइकिल रोक कर अजीत लघुशंका करने चला गया और आशीष सड़क पर मोटरसाइकिल पर बैठा हुआ था। इसी बीच पानीपत से छात्राओंं को छोड़ने जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने सड़क किनारे खड़ी मोटरसाइकिल पर बैठे आशीष को टक्कर मार दी।
इसके बाद मौके पर पहुंचे लोग घायल आशीष को इलाज के लिए सामान्य अस्पताल लेकर आ रहे थे, लेकिन रामलाल चौक के पास ही उसकी मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि रोडवेज बस चालक शव को अस्पताल में रखकर फरार हो गए। उन्होंने किसी को सूचना नहीं दी। आशीष तीन बहन दो भाइयों में सबसे छोटा था।