फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एचएसएससी की परीक्षा देने उमड़े परीक्षार्थी

Sun, 20 Nov 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/ पानीपत
विज्ञापन
पानीपत - फोटो : bureau
विज्ञापन
हरियाणा स्टॉफ सलेक्शन कमीशन (एचएसएससी) और आईओयूएल (टेक्नीकल) की परीक्षा देने के लिए उत्तर भारत के विभिन्न राज्यों के परीक्षार्थी पानीपत पहुंचे। इसके लिए प्रशासन ने विभिन्न कॉलेजों और स्कूलों में परीक्षा केंद्र बनाए थे।
विज्ञापन


हजारों की संख्या में शहर के कॉलेजों और स्कूलों में परीक्षार्थी पहुंचे। इस दौरान सभी परीक्षा केंद्रों के अंदर और बाहर पुलिस की नजर रही। सभी परीक्षार्थियों इस दौरान पुलिस कर्मचारियों की ने गहनता से तलाशी ली। इस दौरान महिला पुलिसकर्मी भी तैनात रहीं।

परीक्षा के दौरान तैनात पुलिसकर्मियों ने प्रत्येक परीक्षार्थी की गहनता से तालाशी ली। पुलिसकर्मियों ने परीक्षार्थियों के जूते, बेल्ट और पर्स उतरवाकर परीक्षा केंद्र के बाहर रखवा दिए। महिला पुलिसकर्मियों ने भी महिलाओं की जांच की।
विज्ञापन


महिलाओं के बालों के क्लिप से लेकर जूतियां तक उतरवाकर चेकिंग की र्गइं। महिला पुलिस ने महिलाओं के बालों को खोलकर भी देखा। परीक्षार्थियों के मोबाइल फोन को उनके बैगों में बाहर रखवा दिया गया।

कानों की बालियां, टोप्स, हाथों की रिंग, घंडी, ब्रेसलेट, ताबीज आदि भी बाहर ही रखवा दिए गए। पुलिसकर्मियों ने चार-चार जगह रोककर परीक्षार्थियों की चेकिंग की।

राजस्थान के अलवर जिले से आए परीक्षार्थी कार्तिक गंगवानी ने बताया कि उसने आईओसीएल की परीक्षा के लिए तीन महीने की कोचिंग ली। इसके साथ-साथ घर पर हर रोज लगातार 6 घंटे की पढ़ाई करता था। इसका परिणाम आज सबके सामने है कि उसने परीक्षा में सभी 120 प्रश्न किए है। इनमें से 110 प्रश्न ठीक है। परीक्षा में 60 में से 50 नंबर आने की पूरी संभावना है।

हरियाणा के कैथल जिले के राकेश ने बताया कि उसने एचएसएससी की परीक्षा के लिए प्राईवेट संस्थान से कोचिंग ली। हर रोज चार घंटे की पढ़ाई घर ही करता था। जिस कारण ही परीक्षा में 120 में से 100 प्रश्न हो सके। 60 में से 40 नंबर आने की पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें