फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत को मिली कबड्डी, कुश्ती, फुटबॉल की मेजबानी

Sat, 30 Aug 2025 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
- 58वीं राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल जारी
विज्ञापन

-आठ सितंबर से 10 अक्टूबर तक 22 जिलों में आयोजित किए जाएंगी 30 खेल प्रतियोगिताएं
- पानीपत में 8 से 10 सितंबर तक आयोजित की जाएंगी राज्य स्कूल खेल प्रतियोगिताएं
- अलग-अलग आयु वर्ग की खेल प्रतिस्पर्धाओं में दमखम दिखाएंगे खिलाड़ी

संवाद न्यूज एजेंसी
पानीपत। शिक्षा विभाग ने 58वीं प्रदेश स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिताओं का संशोधित कैलेंडर जारी कर दिया है। 8 सितंबर से 10 अक्तूबर तक होने वाली इन प्रतियोगिताओं में प्रदेश के 22 जिलों को 30 अलग-अलग खेलों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इन खेलों का आयोजन अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्ग (लड़के व लड़कियां) में होगा। इस खेल कैलेंडर से संबंधित सारी जानकारी वेबसाइट www.Indianchess.org पर भी उपलब्ध है।

पानीपत जिले में 8 से 10 सितंबर तक फुटबॉल, कबड्डी और कुश्ती की राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताएं 25 अगस्त तक कराई जानी थी लेकिन मौसम की मार के चलते जिला स्तर पर खेलों का आयोजन 28 अगस्त तक जारी रहा। इन राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं के बाद नेशनल स्कूल गेम्स के लिए खिलाड़ियों का चयन इसी आधार पर होगा। चयनित खिलाड़ियों का पूरा खर्च हरियाणा सरकार वहन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इन खेलों में होगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिताएं

राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं के लिए तीस खेलों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिताएं अंडर 14, 17 और 19 आयु वर्गों में की जाएंगी। इसके तहत तीरंदाजी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबाल, बाक्सिंग, साइक्लिंग, फेंसिंग, फुटबाॅल, जिम्नास्टिक, हैंडबाॅल, हॉकी , जूडो, स्वीमिंग एंड डाइविंग, शूटिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, लान टेनिस, वालीबाल, वेटलिफ्टिंग, रेसलिंग (फ्री स्टाइल और ग्रीको रोमन), बेसबाॅल, चेस, क्रिकेट, कबड्डी, कराटे, खो-खो, नेटबाॅल, स्केटिंग, साॅफ्टबाॅल और योगासन शामिल है।


राज्य स्तरीय स्कूल खेल प्रतियोगिताओं का शेड्यूल
8 से 10 सितंबर
पानीपत- फुटबॉल, कबड्डी, कुश्ती की प्रदेश स्तरीय स्पर्धाएं होंगी।

फरीदाबाद- तीरंदाजी, एथलेटिक्स (गर्ल्स) फेंसिंग, बैडमिंटन (लड़के) की प्रतियोगिताएं होंगी।

फतेहाबाद- टेबल टेनिस, हॉकी (गर्ल्स) और ताइक्वांडो (लड़के) के मुकाबले होंगे।

चरखी दादरी- प्रदेश स्तरीय शतरंज अंडर-14, 17, 19 आयु वर्ग में मुकाबले होंगे।

चरखी दादरी - बॉक्सिंग अंडर-17 व 19 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले होंगे।


12 से 14 सितंबर

जींद - हैंडबॉल (गर्ल्स) खो-खो के मुकाबले होंगे।

यमुनानगर - भारोत्तोलन, अंडर-17 व 19 में लड़कियों व लड़कों के लाॅन टेनिस के मुकाबले होंगे।

पंचकूला - क्रिकेट अंडर-19 आयु वर्ग में लड़कियों के मुकाबले होंगे।



16 से 18 सितंबर

रेवाड़ी - तलवारबाजी (अंडर 17 लड़के व लड़कियां) के मुकाबले होंगे।

कुरुक्षेत्र - फुटबॉल (गर्ल्स) वाॅलीबाॅल (गर्ल्स), जूडो (अंडर 14 व 17) के मुकाबले होंगे।

सोनीपत - रेसलिंग (लड़कियों), ताइक्वांडो (लड़कियों) साॅफ्टबाॅल (लड़के), बाॅक्सिंग (लड़के) के मुकाबले होंगे।


24 से 26 सितंबर

भिवानी - एथलेटिक्स (लड़के), क्रिकेट (अंडर 14 व 19 लड़के), बास्केटबॉल (लड़के)।

गुरुग्राम - नेटबाल (लड़के) के मुकाबले होंगे।

झज्जर - स्वीमिंग (लड़के), लाॅन टेनिस (लड़कियों) के मुकाबले होंगे।


29 सितंबर से 1 अक्तूबर

करनाल - हैंडबॉल (लड़के), वालीबॉल (लड़के) व साइकिलिंग।

रोहतक - हॉकी (लड़के), स्केटिंग, बेसबाॅल के मुकाबले होंगे।


3 से 5 अक्तूबर

सिरसा - नेटबाल, शूटिंग, साॅफ्टबाॅल में लड़कियों के मुकाबले होंगे।

कैथल - कराटे, जूडो (अंडर 19), क्रिकेट (अंडर 17) के मुकाबले होंगे।


8 से 10 अक्टूबर

मेवात - भारोत्तोलन (अंडर-19 लड़कियां व लड़के) के मुकाबले होंगे।
अंबाला-जिम्नास्टिक, स्वीमिंग, बेसबॉल।
हिसार-कबड्डी, बास्केटबॉल, बैडमिंटन।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें