फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Panipat News: पानीपत जहां से पीएम ने दो राष्ट्रीय अभियान व योजना शुरू की

विज्ञापन
विज्ञापन
पानीपत। पानीपत देश की ऐसी पहली धरती है जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में एक राष्ट्रीय अभियान व एक राष्ट्रीय योजना का शुभारंभ किया है। पानीपत से 22 जनवरी 2015 को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का आगाज हुआ था। सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 3607 दिन बाद ऐतिहासिक नगरी में कदम रखे।
विज्ञापन

उन्होंने महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए बीमा सखी योजना का शुभारंभ किया। इसके लिए पानीपत का चुना जाना सरकार के कई मकसद पूरा करता है। पानीपत में चार लाख प्रवासी लोग काम करते हैं। यह उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, पश्चिमी बंगाल, दिल्ली, राजस्थान, बिहार , झारखंड, मध्य प्रदेश व छत्तीसगढ़ से संबंध रखते हैं। यहां कार्यक्रम कर सरकार इन प्रदेशों तक अपनी योजनाओं का प्रचार आसानी से कर सकती है। इसका सरकार को चुनाव में लाभ भी होता है। पानीपत प्रदेश की जीटी बेल्ट पर मध्य में स्थित है। यहां उत्तर प्रदेश का बॉर्डर भी लगता है। कार्यक्रम में यहां आसानी से लोग पहुंच सकते हैं। दिल्ली विधानसभा चुनाव को देखते हुए सोमवार को कार्यक्रम में दिल्ली की पात्र महिलाओं को बुलाया गया उन्हें सम्मानित भी कराया गया। ऐसा कर सरकार दिल्ली में अपनी योजना का सकारात्मक संदेश देना चाहती है। सोमवार को सेक्टर 13-17 में हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस कार्यक्रम में पंजाब, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड से महिलाएं बुलाई गई थीं।
बीमा सखी योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाली महिलाओं को स्वरोजगार देकर आत्मनिर्भर बनाना है। बीमा सखी योजना भारतीय जीवन बीमा निगम के सहयोग से चलाई जाएगी। इस योजना के तहत महिलाओं को बीमा से संबंधित प्रशिक्षण दिया जाएगा और उन्हें बीमा सखी के रूप में नियुक्त किया जाएगा। यह योजना ग्रामीण इलाकों में बीमा जागरूकता बढ़ाने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के की लिए शुरू की गई है।
विज्ञापन

ऐसे मिलेगा लाभ : बीमा सखी योजना इसलिए ज्यादा महत्वपूर्ण है, क्योंकि घर से बाहर निकलकर महिलाओं को बीमा एजेंट के रूप में काम करने का मौका मिलेगा, जिससे वे अपनी आय अर्जित कर सकेंगी। महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और वित्तीय सशक्तीकरण के लिए यह योजना मददगार होगी। योजना में जुड़ने वाली महिलाओं को पहले साल सात हजार रुपये मासिक, दूसरे साल छह हजार और तीसरे साल पांच हजार रुपये मासिक वेतन मिलेगा। साथ ही जितने भी बीमा करेंगी,
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें